{"_id":"57a24c5d4f1c1bc3762ba055","slug":"students-will-improve-traffic-iiit-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद की ट्रैफिक को सुधारेंगे ट्रिपलआईटी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद की ट्रैफिक को सुधारेंगे ट्रिपलआईटी के छात्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
indian institute of technology
- फोटो : indian institute of technology
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के विद्यार्थी जिले की ट्रैफिक और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुधारने में बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। संस्थान के पांच विद्यार्थियों का दल जापान जाएगा। वहां के स्मार्ट सिटीज का भ्रमण कर वे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को समझेंगे। फिर इलाहाबाद में इस बाबत अध्ययन करके प्रस्ताव तैयार करके डीएम को सौंपा जाएगा।
जापान की जूनेसिस-2016 योजना के अंतर्गत संस्थान के पांच विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। नौ अगस्त तक चयनित विद्यार्थियों के नाम जापान सरकार को भेजे जाने हैं। ये विद्यार्थी सितंबर में जापान के नौ दिन के टूर पर जाएंगे। इस दौरान उन्हें जापान की संस्कृति, अर्थव्यवस्था और ट्रांसपोर्ट सिस्टम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे स्मार्ट सिटीज का भ्रमण भी करेंगे। इलाहाबाद को भी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है।
ऐसे में ट्रिपलआईटी के विद्यार्थियों के इस टूर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संस्थान के प्रोफेसर विजय चौरसिया ने बताया कि जापान से लौटने के बाद विद्यार्थी स्थानीयता को ध्यान में अध्ययन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर जिले के ट्रैफिक सिस्टम को लेकर एक प्रजेंटेशन तैयार किया जाएगा, जिसे डीएम को सौंपा जाएगा।