{"_id":"5ea8770c5f67a519c03fb3de","slug":"students-started-dispatch-in-prayagraj-in-second-phase-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में दूसरे चरण में भी छात्रों की शुरू हुई रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में दूसरे चरण में भी छात्रों की शुरू हुई रवानगी
Wed, 29 Apr 2020 12:03 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
प्रयागराज। बाहर से यहां आकर पढ़ाई तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को घर भेजने का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को दूसरे चरण में शामिल जिलों के विद्यार्थियों को भी भेजा गया। पूर्व में इन्हें बुधवार सुबह 10 बजे से भेजे जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन पहले चरण में शामिल ज्यादातर जिलों की बसें दोपहर तक रवाना हो चुकी थीं। इसलिए शाम से दूसरे चरण के जिलों के छात्र-छात्राओं को भी भेजने का निर्णय लिया गया। हालांकि, दूसरे चरण की बसें बुधवार को भी सुबह नौ से 12 बजे के बीच निर्धारित स्थानों से रवाना होंगी। तीसरे चरण में शामिल शेष जिलों के लिए भी बसें बुधवार को शाम चार बजे से चलाई जाएंगी।
दूसरे चरण में कहां से किन जिलों के लिए बसें
गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर और सिद्धार्थ नगर जिले के विद्यार्थियों के लिए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से हिंदू हॉस्टल चौराहा के बीच से बसें चलाई गईं।
अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बस्ती, संतकबीर नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती के लिए बसें लोक सेवा आयोग से ट्रैफिक पुलिस लाइंस चौराहा के बीच से चलाई गईं।
विज्ञापन
बांदा, महोबा एवं हमीरपुर के लिए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से मेडिकल कालेज चौराहा के बीच से बसें रवाना हुईं।
कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन (उरई), झांसी एवं ललितपुर के लिए बसें सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर चौराहा से रवाना की गईं।