फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students raid after copying in Prayagraj

प्रयागराज में नकल के विवाद के बाद छात्रों में मारपीट, बवाल

Sun, 26 May 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 May 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students raid after copying in Prayagraj
kulbhaskar - फोटो : प्रयागराज
कुलभाष्कर आश्रम पीजी कॉलेज में बीबीए की परीक्षा के दौरान नकल को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कैंपस से लेकर सड़क तक छात्रों के बीच जमकर सिर फुटौव्वल हुआ। वहां से गुजर रही कई गाड़ियों को भी छात्रों ने निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर जार्जटाउन पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक छात्र वहां से भाग निकले। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को कुलभाष्कर आश्रम कॉलेज में सुबह की पाली में बीबीए प्रथम वर्ष की परीक्षा चल रही थी। यहां युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉॅलेज एवं कुलभाष्कर आश्रम के छात्र परीक्षा दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी छात्रों का कहना है कि कुलभाष्कर आश्रम का छात्र पर्ची से नकल कर रहा था, इसकी शिकायत युनाइटेड के एक छात्र ने कक्ष निरीक्षक से कर दी। कक्ष निरीक्षक ने नकल कर रहे छात्र की कॉपी छीनकर उसे बाहर निकाल दिया। करीब 11 बजे जब परीक्षा खत्म हुई, तब बाहर निकाला गया छात्र अपने दूसरे साथियों के साथ कॉलेज गेट पर खड़ा था। जैसे ही शिकायत करने वाला छात्र बाहर निकला, सभी उसके ऊपर टूट पड़े।
विज्ञापन


उसकी लात-घूंसे से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसे पिटता देख युनाइटेड कॉलेज के तमाम छात्र पहुंच गए। इस पर कुलभाष्कर के छात्र भागकर बगल स्थित राजेंद्र हॉस्टल में घुस गए। थोड़ी ही देर में दर्जनों छात्र फिर बाहर आए और युनाइटेड के छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू होते ही वहां अफरातफरी मच गई। गुस्साए छात्रों ने गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। मारपीट में युनाइटेड कॉलेज के एक छात्र विजय यादव का सिर फट गया। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस के पहुंचने पर तमाम छात्र भाग गए, जबकि एक पुलिस के हाथ आ गया। पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक बवाल को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed