फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students met former CM Akhilesh on the issue of fee hike in Allahabad University

Allahabad University : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के मुद्दे पर पूर्व सीएम अखिलेश से मिले छात्र

Thu, 12 Jan 2023 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 10:34 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे छात्रों से अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विश्वविद्यालयों में शिक्षा का निजीकरण कर रही है। छात्रसंघ चुनावों को भी बंद कर दिया है। इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
Students met former CM Akhilesh on the issue of fee hike in Allahabad University
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के मुद्दे पर समाजवादी छात्रसभा की इविवि इकाई के छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंचे छात्रों से अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विश्वविद्यालयों में शिक्षा का निजीकरण कर रही है। छात्रसंघ चुनावों को भी बंद कर दिया है। इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ अभियान चलाएगी। छात्रों ने अखिलेश को बताया कि उनपर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही सदन में मुद्दा उठाया जाएगा। छात्र नेता अजय यादव सम्राट के नेतृत्व में पूर्व सीएम से मिलने वालों में राहुल पटेल, मुबस्सिर हारून, अभिषेक, सिद्धार्थ, नितिन, मंजीत, त्रयंबक, उत्तम, आर्यन, विकास, मनीष आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि के छात्र लिखेंगे ‘एक चिट्ठी महात्मा गांधी के नाम’
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी विभागों में ‘एक चिट्ठी महात्मा गांधी के नाम’ विषय पर रचनात्मक लेखन का आयोजन किया जाएगा। लेखन की अधिकतम शब्द सीमा 1500 होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को कुलपति की ओर से गणतंत्र दिवस पर तीन हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। कुलपति कार्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी विभागाध्यक्षों/समन्वयकों को लेख की प्रतिया 20 जनवरी तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी भवन के निदेशक प्रो. संतोष भदौरिया को उपलब्ध करानी हैं।

चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का इंटरव्यू 18 जनवरी को
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश चिकित्सा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन प्रकार के 11 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 18 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स सर्जरी के नौ और असिस्टेंट प्रोफेसर साइकियाट्री एवं असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरो सर्जरी के एक-एक पद पर भर्ती होनी है। साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

राज्य विवि की परीक्षा में नकल करते एक छात्र पकड़ा गया
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बृहसपतिवार को उड़ाका दल ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ के 132 केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में 33044 परीक्षार्थी शामिल हुए और 793 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed