फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allahabad University : फीस वृद्धि के मुद्दे पर वार्ता स्थगित होने पर भड़के छात्र, जमकर हंगामा और तोड़फोड़

Thu, 29 Sep 2022 08:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Sep 2022 08:35 PM IST
सार

कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने छात्रों से वार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है, इसमें इविवि और जिला प्रशासन के अफसरों को शामिल किया गया है। पहले बुधवार को वार्ता होनी थी।

विज्ञापन
Students furious over suspension of talks on fee hike issue
Prayagraj News : वार्ता में न बुलाए जाने से भड़के छात्रों की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को वार्ता से पहले सीनेट हॉल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। छात्रों के एक गुट ने वहां रखे गमले तोड़ दिए, सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गए और चीफ प्रॉक्टर को घेर लिया। पुलिस की सुरक्षा में चीफ प्रॉक्टर को बाहर निकाला गया और वार्ता स्थगित कर दी गई।




कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने छात्रों से वार्ता के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है, इसमें इविवि और जिला प्रशासन के अफसरों को शामिल किया गया है। पहले बुधवार को वार्ता होनी थी, लेकिन छात्रों की ओर से भेजी गई लिस्ट में छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व छात्र, निलंबित छात्रों के नाम भी शामिल थे, सो बृहस्पतिवार को वार्ता के लिए नई लिस्ट मांगी गई थी।

Students furious over suspension of talks on fee hike issue
Prayagraj News : वार्ता में न बुलाए जाने पर भड़के छात्रों की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।

छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से वार्ता के लिए 15 छात्रों की लिस्ट दी गई, जिनमें से आठ को वार्ता के लिए बुलाया गया। इस बार वार्ता के लिए उन्हें भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने इविवि की प्रवेश परीक्षा दी है और फीस वृद्धि से वे सीधे प्रभावित हो रहे हैं। वार्ता सीनेट हॉल में होनी थी। हालांकि, इससे पहले ही असंतुष्ट छात्रों का एक गुट वहां पहुंच गया, जिनमें ज्यादातर छात्र एबीवीपी के थे। 

Students furious over suspension of talks on fee hike issue
Prayagraj News : वार्ता में न बुलाए जाने पर भड़के छात्रों की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।

वार्ता में शामिल न किए जाने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर सीनेट हॉल के अंदर जाने की कोशिश की। इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने रोका तो उनसे उलझ पड़े। सीनेट हॉल के बाहर रखे गमले तोड़ दिए गए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की हुई। घटना के बाद दर्जनों छात्रों ने डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों और चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार को घेर लिया। 


पुलिस की सुरक्षा में चीफ प्रॉक्टर को जैसे-तैसे वहां से बाहर निकाला गया। हंगामा इतना बढ़ चुका था कि कमेटी को वार्ता स्थगित करनी पड़ी। ऐसे में फीस वृद्धि के मुद्दे पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। वहीं, छात्रसंघ भवन के सामने संयुक्त संघर्ष समिति का आमरण अनशन और डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने एबीवीपी का पूर्णकालिक अनशन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Students furious over suspension of talks on fee hike issue
Allahabad University : वार्ता में न बुलाए जाने से भड़के छात्रों की पुलिस से नोकझोंक। - फोटो : अमर उजाला।

संयुक्त संघर्ष समिति ने हंगामे से खुद को किया अलग
फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन कर रही संयुक्त संघर्ष समिति ने इस हंगामे से खुद को अलग कर लिया है। समिति की ओर से कहा गया है कि वार्ता के लिए सबकी सहमति से प्रतिनिधिमंडल बनाया गया था। हंगामे में समिति का कोई सदस्य शामिल नहीं था। हंगामे की वीडियो फुटेज भी है, जिसमें एबीवीपी के कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। संयुक्त संघर्ष समिति मांग करती है कि हंगामा करने वालों को वीडियो फुटेज के माध्यम से चिह्नित किया जाए और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करे। समिति का आंदोलन मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

विज्ञापन
Students furious over suspension of talks on fee hike issue
Prayagraj News : छात्रों के हंगामे के बाद टूट गए गमले। - फोटो : अमर उजाला।

एबीवीपी ने कहा, सभी छात्र संगठन असंतुष्ट
एबीवीपी के प्रांत मंत्री अतेंद्र सिंह का कहना है कि वार्ता से बाहर किए जाने वाले असंतुष्ट छात्र नेताओं में एबीवीपी के साथ एनएसयूआई, समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता भी थे। सीनेट हॉल के बाहर सभी मौजूद थे। छात्रों ने कोई हंगामा नहीं किया, सिर्फ अपना विरोध दर्ज कराया। इविवि प्रशासन नहीं चाहता कि वार्ता में एबीवीपी के प्रमुख छात्र नेता शामिल हों। वैसे भी अब वार्ता की कोई जरूरत नहीं है। इविवि प्रशासन ने फीस बढ़ाने से पहले तो कोई वार्ता नहीं की थी। विश्वविद्यालय फीस वृद्धि वापस कर ले, आंदोलन स्वत: समाप्त हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed