फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students from Bihar dominate at Allahabad University; students have arrived from 27 states.

Prayagraj News: इविवि में बिहार के छात्रों का दबदबा, 27 राज्यों से पहुंचे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Students from Bihar dominate at Allahabad University; students have arrived from 27 states.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों का रुझान लगातार बना हुआ है। इस सत्र में विश्वविद्यालय के स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में 27 राज्यों के विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों में बिहार के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद मध्य प्रदेश और झारखंड का स्थान है।
विज्ञापन


यूजी की करीब 3700 सीटों पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों में 900 से अधिक उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों से हैं। इसमें बिहार के 374 विद्यार्थी शामिल हैं। मध्य प्रदेश के 182, झारखंड के 99, छत्तीसगढ़ के 49 और राजस्थान के 44 विद्यार्थियों ने भी इविवि में प्रवेश लिया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, हरियाणा, असम, उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों के विद्यार्थी भी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

------------

पीजी में भी बिहार के विद्यार्थी सबसे अधिक

-परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी बिहार के विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा है। पीजी में बिहार के 106 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। मध्य प्रदेश के 42, झारखंड के 20 और दिल्ली के 15 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इससे स्पष्ट है कि इविवि की ओर दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों का रुझान केवल स्नातक स्तर तक सीमित नहीं है बल्कि पीजी पाठ्यक्रमों में भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

एलएलबी और राजनीति विज्ञान छात्रों की पसंद

-विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की पसंद भी अलग-अलग है। पुरुष विद्यार्थियों में एलएलबी (ऑनर्स) सबसे पसंदीदा पाठ्यक्रमों में है, जिसमें 16 छात्र अध्ययनरत हैं। इसके बाद राजनीति विज्ञान में 12 छात्रों ने दाखिला लिया है। छात्राओं की पसंद में मनोविज्ञान सबसे आगे है। मनोविज्ञान में 15 छात्राएं अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed