{"_id":"6587ca7c8e5b79133603f5f3","slug":"students-boycott-emrs-exam-allege-that-roll-number-is-already-written-on-omar-sheet-2023-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ईएमआरएस परीक्षा का छात्रों ने किया बहिष्कार, ओमएआर शीट पर पहले से अनुक्रमांक अंकित होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ईएमआरएस परीक्षा का छात्रों ने किया बहिष्कार, ओमएआर शीट पर पहले से अनुक्रमांक अंकित होने का आरोप
Sun, 24 Dec 2023 11:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:36 AM IST
सार
नैनी के इस विद्यालय में कला की सरकारी परीक्षा थी। छात्रों को जब ओएमआर शीट मिली तो उसमें पहले से ही नाम और रोल नंबर इत्यादि अंकित थे। धांधली का आरोप लगाते हुए छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षा का बहिष्कार कर हंगामा करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
चाका में स्थित सेमस्टार ग्लोबल स्कूल को एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन का परीक्षा केंद्र बनाया है। रविवार को लाइब्रेरियन आर्ट और म्यूजिक की परीक्षा होनी थी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर अपनी कक्षा में पहुंच गए थे उनका आरोप है की लाइब्रेरियन की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को आर्ट की ओआरएम सीट दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यर्थी ओआरएम सेट भर रहे थे थोड़ी देर बाद निरीक्षकों ने उनसे सेट वापस ले ली और दूसरी सीट देने लगे जो पहले से ही भरा हुआ था, जिसे देखकर अभ्यर्थी भड़क गए और सभी अभ्यर्थी परीक्षा कक्षा से बाहर निकाल कर हंगामा करने लगे। बच्चों का तेवर देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इतला कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंची और बच्चों को समझने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे स्कूल के गेट पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम कर्चना राजेश कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर बच्चों को समझने का प्रयास किया, जिस पर बच्चे परीक्षा फिर से करने के आश्वासन पर स्कूल प्रबंधन से वार्ता करने को तैयार हुए।