फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   student Union

छात्रसंघ का चुनाव लड़ने वाली रोशनी बनीं डिप्टी कलेक्टर

Sun, 24 Feb 2019 06:07 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Feb 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
student Union
roshani yadav - फोटो : prayagraj
छह साल पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाली रोशनी यादव डिप्टी कलेक्टर बन गई हैं। वह वर्ष 2013 में छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी लेकिन पीसीएस-2016 में वह सफल रहीं और मेरिट में उन्होंने 27वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


रोशनी यादव मूलत: आजमगढ़ में फूलपुर तहसील की रहने वाली हैं। उन्होंने बीए की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की और पढ़ाई के दौरान ही छात्रसंघ चुनाव में सक्रिय भागीदारी की। बीए के बाद उन्होंने बीटीसी किया और फिर सिद्धार्थनगर की बासी तहसील स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी करने लगीं। पीसीएस में उनका विषय इतिहास एवं समाजकार्य था। उनके पिता अरविंद सिंह व्यवसायी और मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके चयन पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की ओर से उन्हें बधाई दी गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों का चयन भी पीसीएस-2016 में हुआ है। इनमें अशोक रावत का चयन डिप्टी एसपी, नीरज पाठक का ट्रेजरी अफसर, प्रशांत अग्रवाल का डिप्टी एसपी, संतोष का नायब तहसीलदार, अनुज आशीष सिंह का डिप्टी एसपी के पद पर चयन हुआ है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गुप्ता ने चयनितों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पीसीएस में वर्ष 2015 के बाद पहली बार किसी महिला अभ्यर्थी ने टॉप किया है। इस बार कॉनपुर की जयजीत कौर होरा ने टॉप किया है। वहीं, वर्ष 2005 में महिला अभ्यर्थी इंदु प्रभा सिंह ने टॉप किया था। इसके बाद जो भी परीक्षाएं हुईं, सभी में पुरुष अभ्यर्थियों ने टॉप किया। वर्ष 2005 में डिप्टी कलेक्टर का कोई पद नहीं था, सो इंदु प्रभा सिंह का चयन डिप्टी एसपी पद के लिए हुआ था।

इनका भी हुआ चयन

वर्तिका श्रीवास्तव- कल्याणी देवी में रहने वाली वर्तिका पीसीएस-2016 में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। जीएचएस से हाईस्कूल, इंटर की पढ़ाई की और इसके बाद नोएड से बीफॉर्मा एवं विलासपुर छत्तीसगढ़ से एमफॉर्मा में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। वर्तिका एक वर्ष की थीं, तभी उनके पिता जीएस श्रीवास्तव का देहांत हो गया था। मां निशा श्रीवास्तव यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हेड कैशियर के पद पर तैनात हैं। पीसीएस में वर्तिका का विषय मानव विज्ञान एवं रक्षा अध्ययन था।

उदिता त्रिवेदी- मीरापुर की रहने वाले उदिता का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। उदिता ने प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज में ही पूरी की। वर्तमान में वह जेएनयू, नई दिल्ली से पीएचडी कर रही हैं। उनके पिता सनत कुमार पुलिस मुख्यालय में डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर तैनात थे। 20 मई 2016 को उनका निधन हो गया। उदिता का कहना है कि पिता की प्रेरणा से ही आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

सौरभ सिंह- मूलत: बलिया के रहने वाले सौरभ ने यहां कुछ दिनों तक अल्लापुर में रहकर परीक्षा की तैयारी की और पीसीएस में आठवीं रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हुए। पिता परामात्मा सिंह और मां सुमन सिंह बलिया में ही शिक्षक हैं। तीन बहनें हैं, जिनमें से एक आईसीएमआर में साइंटिस्ट, दूसरी बंगलुरू यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और तीसरी बहन प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका हैं। सौरभ का पीसीएस में विषय डिफेंस और समाजकार्य था।

सुनील यादव- ट्रेजरी अफसर के पद पर चयनित सुनील को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पांचवीं बार सफलता मिली है। वर्तमान में वह प्रयागराज में सहायक आयुक्त उद्योग के पद पर तैनात हैं। उनका अगला लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है।

डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह- प्रयागराज में अभिहित अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. शैलेंद्र का चयनपीसीएस-2016 में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं।

धर्मेंद्र कुमार मौर्य- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भूगोल में परास्नातक धर्मेंद्र कुमार मौर्य का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। मूलत: रायबरेली के रहने वाले धर्मेंद्र ने यहां अल्लापुर डेलीगेसी में रहकर पीसीएस परीक्षा की तैयारी की।

युवराज सिंह- प्रतापगढ़ के पारा महीदपुर के युवराज सिंह 11वीं रैंक के साथ एसडीएम पद के लिए चयन हुए। उन्होंने दिल्ली में रहकर तैयारी की। 2016, 2017 में आईएएस का इंटरव्यू दे चुके हैं। पिता अश्विनी कुमार किसान एवं मां अवधेशा कुमारी सिंह गृहणी हैं।

अतुल कुमार पांडेय- दारागंज के रहने वाले अतुल कुमार पांडेय का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है।

नीरज कुमार द्विवेदी- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक नीरज कुमार द्विवेदी का चयन ट्रेजरी अफसर के पद पर हुआ है। वह मूलत: देवरिया में रामपुर दूबे गांव के रहने वाले हैंद्य।

सुधा यादव- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी, एमएसबी एवं एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर चुकीं फैजाबाद की सुधा यादव का चयन पहले ही प्रयास में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर हुआ। उन्होंने लोअर-2013 में साक्षात्कार दिया था लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

ललित कुमार मिश्र- करछना के छरिबना गांव के रहने वाले ललित कुमार मिश्र का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। इससे पूर्व उनका चयन समीक्षा अधिकारी एवं सहायक प्राप्त डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो चुका है। वर्तमान में वह राजकीय डिग्री कॉलेज बलरामपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है और उनका लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है।


चंद्रकांत तिवारी- एलआईसी हंडिया शाखा में तैनात चंद्रकांत का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। मूलत: पट्टी प्रतापगढ़ के रहने वाले चंद्रकांत की पत्नी वैशाली तिवारी बोर्ड ऑफिस में शोध सहायक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed