फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student suspended for harassing girl student

छात्रा को परेशान करने पर छात्र निलंबित

Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Student suspended for harassing girl student
छात्रा को परेशान करने पर छात्र निलंबित
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक की छात्रा को परेशान करने और असभ्य भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। परेशान छात्र ने इस मामले की शिकायत चीफ प्रॉक्टर से की। जिसके बाद विवि प्रशासन हरकत में आ गया। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हर्ष कुमार ने प्रकरण में छात्र को निलंबित करते हुए नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
मामला इविवि के रसायन विभाग का है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि रसायन विज्ञान विभाग में परास्नातक की एक छात्रा ने लिखित शिकायत की है। आरोप लगाया है कि विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष का एक छात्र पिछले कई दिनों से उसे अनावश्यक रुप से परेशान कर रहा है। अक्सर विवि आते-जाते अभद्र कमेंट करता है। पहले तो छात्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया लेकिन जब उसकी हरकतें बढ़ गईं तो मामले की शिकायत विवि के चीफ प्रॉक्टर से की गई। शिकायत पर चीफ प्रॉक्टर ने आरोपित छात्र को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय से निलंबित करने के साथ कारण बताओ नोटिस भी भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि यह कृत्य घोर अपराध की श्रेणी में आता है। आरोपी को अभिभावक के साथ 30 नवंबर को अपराह्न एक से दो बजे के बीच चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन

राज्य स्तर पर जिले के चार बाल वैज्ञानिक चयनित
प्रयागराज। 29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर पर जिले के चार बाल वैज्ञानिक चयनित हुए हैं। चयनित बाल वैज्ञानिकों में आर्मी पब्लिक स्कूल के वैभव कुमार, हमीदिया बालिका इंटर कॉलेज की शीबा बेग, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के निर्भय प्रताप सिंह और श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल के वैभव त्रिपाठी शामिल हैं। बाल वैज्ञानिक दिसंबर में राज्य स्तर पर अपना लघु शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक चेतना पैदा कर उन्हें तार्किक विज्ञान खोज की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस वर्ष का मुख्य विषय ‘सतत् जीवन हेतु विज्ञान’ था। इसमें जिले के 99 विद्यालयों के 355 बाल वैज्ञानिकों ने विद्यालय स्तर पर प्रतिभाग किया। इसमें से 65 बाल वैज्ञानिक जनपद स्तर चयनित किए गए थे। इनमें से चार बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तर पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करने के लिए हुआ। राष्ट्रीय बाल विज्ञान के सह-राज्य व जिला समन्वयक डॉ. मोहम्मद मसूद के नेतृत्व में गठित मूल्यांकन समिति में प्रमोद मिश्रा, कौशाम्बी के जिला संयोजक वसीम अहमद व ठा. हरि प्रताप पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर आईशा मारिया रहीं। पर्यवेक्षक व उप-जिला समन्वयक संजय श्रीवास्तव ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कोविड कि वजह से राज्य स्तरीय आयोजन अगले माह वर्चुअली आयोजित होगा। संवाद
आईईआरटी के छात्र को मिला 14 लाख का पैकेज
प्रयागराज। इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नालाजी (आईईआरटी) में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र शिव शंकर सिंह को 14 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला है। गेनसाइट कंपनी ने उनका कैंपस चयन किया है। यह जानकारी प्लेसमेंट अफसर नितेश कुमार जायसवाल ने दी। संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्रा ने शिवशंकर को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद

एसएस खन्ना गर्ल्स पीजी कालेज में कार्यशाला
प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स पीजी कालेज में बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज के डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने भुखमरी, गरीबी, जलवायु परिवर्तन जैसे विविध सामाजिक-आर्थिक आयामों पर चर्चा करते हुए कौशल और अधिगम उन्नयन केंद्रित शिक्षा प्राप्ति पर जोर दिया। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह, डॉ. हरीश कुमार सिंह, सुगंध चैधरी, डॉ. अनुराधा सिंह आदि ने भी अपने विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed