{"_id":"5d487c208ebc3e6cdd4aa4c4","slug":"student-strike-in-ecc-allahabad-news-ald251451740","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसी में बेमियादी अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसी में बेमियादी अनशन
विज्ञापन
प्रयागराज। यूइंग किश्चियन कॉलेज (ईसीसी) में छात्र नेताओं के अनशन से माहौल गरम हो गया है। दो विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा की मांग पर जारी क्रमिक अनशन सोमवार को बेमियादी अनशन में तब्दील हो गया। पहले दिन अनशन पर तीन छात्र देवेश, शुभम और पुष्कर बैठे।
आंदोलित छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष पहले दो विषयों में हुई इंप्रूवमेंट परीक्षा के साक्ष्य प्रस्तुत कर दिया है और कॉलेज प्रशासन के सत्यापन में इसकी पुष्टि भी हुई। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन तानाशाही रैवया अपना रहा है। पुलिस कार्रवाई की धमकी देकर छात्रनेताओं और छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विरोध में छात्रसंघ महामंत्री नितीश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय, अनूप तिवारी, पुष्कर दीक्षित, शुभम पाल, देवेश द्विवेदी, रजत राठौर, आकाश सेन, प्रतीक सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।