फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student's union officer joining New Year's party dies

ट्रैक्टर और मैजिक की चपेट में आकर ईसीसी छात्र संघ पदाधिकारी की मौत

Thu, 02 Jan 2020 02:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:09 AM IST
Student's union officer joining New Year's party dies
घूरपुर के इरादतगंज में इसीसी में बीएससी के छात्र जितेंद्र शुक्ला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के - फोटो : NAINI

घूरपुर (प्रयागराज)। नए साल की पार्टी में शरीक होने की जिद ईसीसी के सांस्कृतिक मंत्री जीतेश शुक्ला के लिए काल बन गई। घर वालों के मना करने के बाद भी जीतेश मऊ स्थित अपने पैत्रिक घर से एक जनवरी को प्रयागराज के लिए चल दिए। घूरपुर में उल्टी दिशा से आ रही मैजिक की चपेट में आकर गिर पड़े। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने जीतेश को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बड़ी संख्या में छात्र भी पहुंचे थे।




चित्रकूट जनपद के मऊ थानांतर्गत मवई कला गांव के जीतेश शुक्ला ईसीसी में छात्रसंघ के सांस्कृतिक मंत्री थे। वह बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे। कॉलेज में शीतकालीन अवकाश होने पर जीतेश मऊ चले गए थे। नए साल पर उनके के दोस्तों ने यहां पार्टी रखी थी। उन्होंने फोन कर जीतेश को बुलाया तो वह तैयार हो गए। घर वाले मना करते रहे कि बहुत ज्यादा ठंड है। वह न जाए लेकिन जीतेश जिद थाम कर बैठ गए थे। बुधवार की दोपहर वह अपनी मोटरसाइकिल से प्रयागराज के लिए निकले थे। घूरपुर बाजार को पार करके इरादतगंज बाजार में उन्होंने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया। उसी समय सामने से उल्टी दिशा में मैजिक गाड़ी आ रही थी। वह मैजिक की चपेट में आने से गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने जीतेश को कुचल दिया। आसपास के लोग उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। जितेंद्र की मौत की सूचना परिजनों को हुई तो वे रोते-बिलखते हुए वह मौके पर पहुंच गए। सूचना होने पर ईसीसी के तमाम छात्रनेता और दोस्त पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए थे।



रोते रहे पिता, कहते रहे- बहुत होनहार था मेरा बेटा
सड़क हादसे में जीतेश की मौत की खबर सुनकर घर वाले सन्न रहे गए थे। कुछ घंटे पहले ही जीतेश ने परिवार वालों को नए साल की बधाई देकर सबका आशीर्वाद लिया था। घर के अधिकांश लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और बिलखने लगे। पिता श्यामचंद्र शुक्ल का रो-रोकर बुरा हाल था। वे कहते रहे परिवार में सबसे होनहार मेरा बेटा था। इसीलिए उसे पढ़ने के लिए प्रयागराज भेजा था। वे जीतेश को सुबह रोक रहे थे लेकिन जीतेश ने किसी की नहीं सुनी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed