फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student s hand broken due to principal s beating in Prayagraj

Prayagraj: प्रधानाचार्य पर पिटाई कर छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप; प्रिंसिपल ने सुनाई दूसरी कहानी

Sat, 16 Mar 2024 10:54 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Mar 2024 10:54 PM IST
सार

आरोप है कि प्रधानाचार्य उसे परीक्षा कक्ष से अपने चैंबर में ले गए। इस दौरान छात्र की पिटाई की गई। जिससे उसका हाथ टूट गया।

विज्ञापन
Student s hand broken due to principal s beating in Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

प्रयागराज के झूंसी के छतनाग रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य की पिटाई से कक्षा नौ के छात्र का हाथ टूट गया। हालांकि पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए वार्ता चल रही थी।

विज्ञापन

विद्यालय में नौंवी का छात्र शुक्रवार को परीक्षा देने पहुंचा था। आरोप है कि प्रधानाचार्य उसे परीक्षा कक्ष से अपने चैंबर में ले गए। इस दौरान छात्र की पिटाई की गई। जिससे उसका हाथ टूट गया। आरोप है कि बाद में चैंबर से निकालकर उसे अन्य छात्र-छात्राओं के सामने खड़ा कर दिया गया। पिटाई के बाद से छात्र सदमे में है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्र की एक किताब में किसी छात्रा के लिए अश्लील बातें लिखी गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उसे डांट-फटकार लगाई गई थी। इसके बाद भी वह नहीं माना। दो दिन पहले भी उसने इस तरह की हरकत की। इस पर उसे ऑफिस में बुलाकर समझाया गया था। शनिवार देर शाम तक पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की गई थी। झूंसी एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी ऐसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed