फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student lost her life after not getting admission in college

मनचाहे कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने पर छात्रा ने दी जान

Mon, 28 Dec 2020 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Student lost her life after not getting admission in college
hang

पिपरी कोतवाली के कादिलपुर गांव की एक छात्रा ने रविवार को प्रयागराज स्थित आवास फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मनचाहे स्कूल में दाखिला नहीं मिल पाने से क्षुब्ध थी। सोमवार को छात्रा का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। दोपहर बाद शोकाकुल महौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


कादिलपुर निवासी जय सिंह किसान हैं। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य प्रयागराज के धूमनगंज स्थित लाल बिहारा में रहते हैं। जय सिंह की 20 वर्षीय बेटी ज्योतिमा ने इसी साल गांव के स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इंटर के बाद परिवार के लोगों ने उसे स्नातक की पढ़ाई के लिए लाल बिहारा भेज दिया। ज्योतिका के साथ उसकी सहेली भी पढ़ने के लिए प्रयागराज गई। ज्योतिमा का घरवालों ने धूमनगंज के एक निजी कॉलेज में दाखिला कराया जबकि उसकी सहेली का दाखिला दूसरे स्कूल में हुआ।
विज्ञापन


ज्योतिमा अपने सहेली के कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी। इसे लेकर उसका घरवालों से विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर रविवार को ज्योतिमा ने लाल बिहारा स्थित आवास में फांसी लगाकर लगाकर जान दे दी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव कादिलपुर पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि दोनों ने ज्योतिमा व उसकी सहेली ने बचपन से एक साथ पढाई की है। अलग-अलग स्कूल में दाखिल होने के कारण उसने ज्योतिमा ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed