फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student Hasnain murder case solved, four accused arrested, search for one continues, CCTV footage surfaced

Prayagraj : छात्र हसनैन हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Thu, 16 Oct 2025 04:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 04:13 PM IST
सार

आठवीं कक्षा के छात्र हसनैन की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फिलहाल फरार है। 

विज्ञापन
Student Hasnain murder case solved, four accused arrested, search for one continues, CCTV footage surfaced
छात्र हसनैन की हत्या के आरोप में पुलिस ने की गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आठवीं कक्षा के छात्र हसनैन की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फिलहाल फरार है। आरोपियों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त ईंट के दो टुकड़े आलाकत्ल और एक फार्च्यूनर कार बरामद करने में सफलता हासिल की है। वहीं एक अभियुक्त फरार है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत कनौजा खुर्द गांव निवासी मो. हसनैन पुत्र परवेज आलम 13 अक्टूबर 2025 को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर 14 अक्टूबर को पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कार्रवाई में जुटी थी। 

विज्ञापन


इसी दौरान 15 अक्टूबर की सुबह धुर्रवां स्थित गुलचपा नहर में एक शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान गुमशुदा छात्र मो. हसनैन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट की वजह से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गठित टीमों ने 16 अक्टूबर को पुलिस ने चार अभियुक्तों क्रमशः मो. सलमान पुत्र मो. राशिद, मो. जुनैद पुत्र मो. शहीद बाबा, मो. शाहिल पुत्र मो. शहीद, मो. सुहेल पुत्र मो. शहीद निवासीगण संदलपुर मलेथुआ थाना फूलपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त 19 व 20 वर्ष के हैं।
विज्ञापन


एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि हसनैन की हत्या परिवारिक विवाद के बदले की भावना से की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि मृतक छात्र हसनैन के मामा मो. मारूफ उर्फ राजू की शादी अभियुक्त जुनैद की बहन इमराना बेगम से नवंबर 2022 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विवाद का बदला लेने के लिए अभियुक्तों ने 13 अक्टूबर की शाम हसनैन का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक छात्र की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता शाहिद उर्फ बाबा पुत्र मोहम्मद हसन अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed