फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student hanged himself after getting low marks in CBSE high school

प्रयागराज : सीबीएसई हाईस्कूल में कम अंक मिलने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

Fri, 12 May 2023 06:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 May 2023 06:16 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा में कम अंक मिलने पर एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Student hanged himself after getting low marks in CBSE high school
छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा में कम अंक मिलने पर एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा था वह उसे इलाज के लिए एसआरएन ले गए। शंकरगढ़ के बारा विद्युत प्लांट में चीफ केमिस्ट के बेटे ने सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को उसका रिजल्ट आया था।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम में कम अंक मिलने पर वह काफी अवसाद में चला गया था। जब तक परिजन उसको समझा पाते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता चलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है वह एसआरएन उपचार के लिए ले गए हैं। घटना से घर में कोहराम मचा है। इसी तरह एक छात्र ने शुक्रवार के नए यमुना पुल से छलांग लगा दी। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। उसने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed