फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student dies by drowning in pond

Prayagraj News: तालाब में डूबने से छात्र की मौत

Mon, 24 Aug 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 24 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Student dies by drowning in pond
आजमपुर ईदगाह स्थित पक्के तालाब में रविवार को स्नान करने गए कक्षा सात के छात्र की डूबने से मौत हो गई। देर रात उसका शव मिल गया।
विज्ञापन



आजमपुर पश्चिमी मदरसा रोड निवासी मोहम्मद हारून का सबसे छोटा पुत्र मोहम्मद मुदस्सिर (12) स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। रविवार दोपहर वह घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की। शाम को ईदगाह तालाब की सीढ़ियों पर उसके कपड़े और चप्पल मिलने पर डूबने की आशंका हुई।
परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने तालाब में तलाश की तो शव मिला। घटना से पिता मोहम्मद हारून, मां शाहीन बानो, बहन जोया, मिस्बा और भाई मुजम्मिल का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने लिखित रूप से कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया, इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। शव को देर रात स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों के अनुसार इस तालाब में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। दो वर्ष पूर्व फूलपुर से शादी समारोह में आए दो युवकों और एक वर्ष पूर्व एक बच्चे की भी नहाते समय डूबने से मौत हो चुकी है। नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने बताया कि बच्चों को तालाब में जाने से रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे और चौकीदार की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed