{"_id":"5c953427bdec2214586c3616","slug":"struggles-strain-after-controversy-over-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस को लेकर विवाद के बाद पथराव, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस को लेकर विवाद के बाद पथराव, तनाव
Sat, 23 Mar 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवकुटी के रसूलाबाद मेें शुक्रवार रात डांस करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद के दौरान वहां पत्थर भी चलाए गए। जिससे तनाव फैल गया। सूचना पर शिवकुटी के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। एहतियातन वहां फोर्स तैनात कर दी गई। होली पर रसूलाबाद में घाट की ओर जाने वाली सड़क पर भी डीजे साउंड लगाया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात यहां मोहल्ले के युवक डंांस कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां दूसरे समुदाय के युवक पहुंचे और डांस करने लगे। इसी दौरान डांस करने को लेकर ही युवकों में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते युवकों में बहस और फिर विवाद होने लगा। शोरगुल सुनकर दोनों पक्षों से लोग जुट गए। खबर फैल गई और कुछ ही देर में दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने लगे। जिसके बाद कुछ युवकों व महिलाओं ने ईट पत्थर चलाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंच गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने की खबर पर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और कर्नलगंज, जार्जटाउन थाने की फोर्स संग डायल 100 की कई गाड़ियां भी बुला ली गईं। चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को समझाया और तब जाकर मामला शंात हुआ। जानकारी पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि डांस को लेकर मामूली कहासुनी के बाद विवाद हुआ। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है। उधर खबर लिखे जाने तक मौके पर फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन