फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Struggle with information about bomb in Mumbai Route train

मुंबई रूट की ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप

Mon, 05 Feb 2018 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Feb 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
Struggle with information about bomb in Mumbai Route train
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मुंबई रूट की एक ट्रेन में बम की सूचना मिलने पर रविवार को इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन और छिवकी स्टेशन पर मुंबई रूट पर चलने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को तलाशी ली गई। इलाहाबाद जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान भी चलाया गया। जंक्शन पर संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी भी ली गई। प्रयागराज रवानगी के वक्त भी इलाहाबाद जंक्शन पर विशेष चौकसी बरती गई।
विज्ञापन


दरअसल शनिवार की देर रात कंट्रोल रूम  पर किसी ने गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एक ट्रेन में बम रखने की खबर दी थी। यह सूचना मिलते ही इलाहाबाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। देर रात ही जीआरपी और आरपीएफ को एलर्ट कर दिया गया। इस दौरान इलाहाबाद जंक्शन और इलाहाबाद छिवकी से मुंबई जाने वाली ट्रेनों की तलाशी लेनी  शुरू की गई। रविवार को भी दिन भर यह क्रम जारी रहा। छिवकी में मुंबई जनता, हावड़ा-मुंबई मेल, वाराणसी-एलटीटी , महानगरी एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को खंगाला गया। इसी तरह जंक्शन पर दरभंगा-एलटीटी, रक्सौल-एलटीटी, गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, कामायनी एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस आदि ट्रेन की चेकिंग जीआरपी ने की। इस दौरान डॉग  स्क्वायड का भी सहयोग लिया गया। शाम को प्रयागराज  रवानगी के दौरान के पूर्व भी जंक्शन पर सघन जांच अभियान चलाया गया। यात्री प्रतीक्षालय, विश्रामालय, सिविल लाइंस और सिटी साइड स्थित सरकुलेटिंग एरिया में भी चेकिंग की गई। जीआरपी प्रभारी रघुबीर सिंह के मुताबिक रविवार की देर रात तक जांच अभियान जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed