{"_id":"66893c5060a2ba73990d6070","slug":"strong-welcome-to-mp-pushpendra-saroj-said-will-raise-voice-in-parliament-for-the-development-of-kaushambi-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : सांसद पुष्पेंद्र सरोज का जोरदार स्वागत, बोले- कौशाम्बी के विकास के लिए संसद में उठाएंगे आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : सांसद पुष्पेंद्र सरोज का जोरदार स्वागत, बोले- कौशाम्बी के विकास के लिए संसद में उठाएंगे आवाज
Sat, 06 Jul 2024 06:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:15 PM IST
सार
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत का श्रेय लोकसभा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा के विकास की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाएंगे और लोकसभा के विकास करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र सरोज का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
करारी कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार को कौशाम्बी लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद पुष्पेंद्र सरोज के प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के विकास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सदर विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा कि इंडिया गठबंधन देश और देशवासियों के हित में काम कर रहा है। इंडिया गठबंधन के करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। देश और प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार झूठ का पुलिंदा है।
विज्ञापन
सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत का श्रेय लोकसभा की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा के विकास की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाएंगे और लोकसभा के विकास करने का काम करेंगे। उन्होंने बेरोजगारी, मंहगी शिक्षा, किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लोकसभा में मजबूती से बात रखने और समस्याओं का निस्तारण कराने का प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
स्वागत समारोह में शिक्षक नेता राजेश चौधरी व सभासद सुनील चौधरी ने सांसद पुष्पेंद्र सरोज को साइकिल भेंट कर स्वागत किया। स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, भोला सरोज, प्रदीप चौधरी, पप्पू समदा, हाजी अवैस हसन, इमरान कुरैशी, जयसिंह गौतम, मनीष चौधरी, कज्जन प्रधान, मो हमजा, गुलाम हुसैन, नीलम यादव, सुघर यादव आदि मौजूद रहे।