फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   strike by drug dealers has had a widespread impact, with all shops on Balsan and Leader Road closed

Prayagraj : दवा कारोबारियों की बंदी का दिखा व्यापक असर, बालसन, लीडर रोड की सभी दुकानें बंद

Wed, 20 May 2026 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 May 2026 02:14 PM IST
सार

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक सहित कई मांगों को लेकर दवा कारोबारियों की एक दिन की बंदी का प्रयागराज में व्यापक असर देखा गया। एसआरएन अस्पताल के आसपास की दुकानों को छोड़कर पूरे शहर में दवा की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन
strike by drug dealers has had a widespread impact, with all shops on Balsan and Leader Road closed
दुकानें बंद करके बालसन चौराहे पर प्रदर्शन करते दवा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक सहित कई मांगों को लेकर दवा कारोबारियों की एक दिन की बंदी का प्रयागराज में व्यापक असर देखा गया। एसआरएन अस्पताल के आसपास की दुकानों को छोड़कर पूरे शहर में दवा की लगभग सभी दुकानें बंद रहीं। दवाओं की मंडी माने जाने वाले बालसन चौराहा और लीडर रोड पर सभी दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यापारियों ने प्रदर्शन और धरना देकर सरकार पर दवा कारोबारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कारोबारियों ने कहा कि सरकार के सारे प्रतिबंध फुटकर और थोक दवा दुकानदारों के लिए बनाए गए हैं। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री करने वालों को पूरी  तरह से छूट दे दी गई है। इससे दवा की दुकानों की स्थिति खराब होती जा रही है। सरकार का इन पर कोेई प्रतिबंध नहीं है और ऑनलाइन खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे छोटे मेडिकल स्टोर संचालकों की कमर टूट जा रही है। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) की देशव्यापी बंदी का प्रयागराज में व्यापक असर देखा गया। एसआरएन अस्पताल के पास की छोड़कर शहर की सभी थोक व फुटकर दवा की दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा ऑनलाइन फार्मेसी व शोषणकारी मूल्य निर्धारण के खिलाफ केमिस्ट और दवा विक्रेताओं का संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला ने कहा कि 

विज्ञापन

प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राणा चावला ने कहा कि बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री से एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग हो रहा है। एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिये एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है। यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed