फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strike at Jalkal headquarters, procession taken out

जलकल मुख्यालय पर धरना, जुलूस निकाला

Tue, 14 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Strike at Jalkal headquarters, procession taken out
प्रयागराज। बकाया वेतन भुगतान और तीन कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने की मांग को लेकर जलकल कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। परिसर में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। गेट मीटिंग कर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीचंद्र पासी की अगुवाई में जुटे कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कार्यवाहक महाप्रबंधक मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वह आश्वासन तो देते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं करते। वक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि निलंबित तीनों कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए। सभा में सातवें वेतनमान के तीन एरियर, ग्रेेच्युटी फंड, डीए, त्योहारी, कर्मचारियों को गरम वर्दी, नकदीकरण का भुगतान कराने की मांग की गई। साथ ही मृत कर्मचारियों के आश्रितों की लंबित करीब छह करोड़ की देनदारियों का तत्काल भुगतान कराया जाए। धरना-प्रदर्शन में राम सिंह, मो. अली, वेदप्रकाश दुबे, ओमप्रकाश त्रिपाठी, आनंद कुमार, इंद्र कुमार दास, हुमैल, संतोष, अभिषेक अग्रवाल, विपिन कुमार, प्रदीप गौड़, अशोक घोष, संदीप समेत बड़ी संख्या में जलकल कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed