फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   strike against the detention of collectorate employee

कलेक्ट्रेट कर्मचारी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हड़ताल

Thu, 02 Dec 2021 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
strike against the detention of collectorate employee
कलक्ट्रेट कर्मी को हिरासत में लिए जाने का विरोध, हड़ताल
विज्ञापन

0 ठेकेदार की हत्या के मामले में कर्मचारी का भाई है आरोपी, छोड़े जाने के बाद खत्म हुआ आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कलक्ट्रेट कर्मी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने ज्यादातर कार्यालयों में ताला लगा दिए और धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से सभी काम ठप हो गए। कर्मचारी को छोड़े जाने तथा अन्य मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद ही हड़ताल खत्म हुई।

नगर निगम के ठेकेदार बच्चा यादव की हत्या के मामले में आरोपी महेंद्र के भाई नरेंद्र कुमार यादव सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में तैनात हैं। महेंद्र के न मिलने पर पुलिस ने बुधवार की रात में कलक्ट्रेट कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। इससे नाराज कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में चतुर्थ श्रेणी, अमीन संघ, वाहन चालक संघ आदि संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल रहे। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलक्ट्रेट संघ के बैनर तले जुटे कर्मचारियों ने डीएम से भी वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। कर्मचारियों ने डीएम के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई। कर्मचारी अन्य लंबित मांगों को पूरा करने पर भी अड़े थे। एडीएम सिटी, एडीएम एफआर, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी ने वार्ता के दौरान कर्मचारियों को बताया कि पुलिस नरेंद्र को पूछताछ के लिए ले गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। शाम को नरेंद्र को पुलिस ने छोड़ भी दिया। इसके अलावा अफसरों ने कर्मचारियों की मांगे पूरी करने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। आंदोलन में अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार पांडेय, गजनफर उल्ला, राकेश संत, महेंद्र पांडेय, शैलेंद्र कुमार पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed