फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strict punishment is necessary on the firms doing fraud in the name of jobs, bail application of the accused

High Court : नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहीं फर्मों पर कठोर दंड जरूरी, ठगी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 06 Apr 2024 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 11:49 AM IST
सार

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जौनपुर के रहने वाले ठगी के आरोपी की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज करने के साथ ही इस तरह के मामलों में फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। 

विज्ञापन
Strict punishment is necessary on the firms doing fraud in the name of jobs, bail application of the accused
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी या विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली मैनपॉवर कंसल्टेंट एजेंसियों और फर्मों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जरूरत बताई है। कोर्ट ने कहा कि यह अपराध समाज में घातक असर डाल रहा है। इससे दढ़ता से निपटना चाहिए। कोर्ट ने रजिस्ट्रार को यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह और डीजीपी को आदेश की प्रति भेजने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की कोर्ट ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के जौनपुर निवासी आरोपी हिमांशु कनौजिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी। हिमांशु के खिलाफ ठगी समेत कई मामलों में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है कि उसने 1.60 लाख खाते में और चार लाख रुपये नकद लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। वह एक दिसंबर 2023 से जेल में है।

विज्ञापन


जमानत अर्जी लेकर हाईकोर्ट आए उसके अधिवक्ता विजय प्रकाश सिंह और शासकीय अधिवक्ता अरुणेश कुमार सिंह ने अपनी दलीलें रखीं। कोर्ट ने कहा कि आजकल बेरोजगारी को युवा अलग ही ढंग से देखते हैं। उन्हें लगता है कि बेरोजगारी से अच्छा तो मर जाना है। इसी कारण हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है, जिसका फायदा फर्जी मैनपॉवर कंसल्टेंट एजेंसियों और भर्ती फर्मों के लोग उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुकुरमुत्ते की तरह उग आई हैं फर्में
 

कोर्ट ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश में नौकरी देने वाली फर्जी एजेंसियां और फर्में कुकरमुत्ते की तरह उग आई हैं। इनका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को सरकारी क्षेत्रों के साथ-साथ विदेशों में रोजगार का प्रलोभन देकर ठगी करना है। आकर्षक नौकरी के लालच में युवा इनका शिकार हो रहे हैं। घर की संपत्तियां बेचकर या ज्यादा ब्याज पर ऋण लेकर भुगतान कर रहे हैं। फर्जी कंसल्टेंसी एजेंसियां जब रातोंरात गायब हो जाती हैं, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चलता है। इससे उनका भविष्य चौपट हो जाता है। इस स्थिति से उबरना आसान नहीं होता। कोर्ट ने कहा कि इन सफेदपोश अपराधियों से सख्ती से निपटते हुए दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed