फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Strategy will be made to answer every attack of opposition parties

भाजपा काशी प्रांत बैठक : सर्दी-बारिश की परवाह छोड़ें, सिर्फ जीत का लक्ष्य लेकर करें काम - डॉ. दिनेश शर्मा

Sun, 31 Oct 2021 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 06:49 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को बताया विस चुनाव में जीत का मंत्र, यूनाइटेड कॉलेज में हुई भाजपा काशी प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक।  

विज्ञापन
Strategy will be made to answer every attack of opposition parties
Prayagraj News : नैनी में भाजपा काशी प्रांत की बैठक का शुभारंभ करते संगठन मंत्री सुनील बंसल। साथ में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मिशन-2022 को लेकर रविवार की दोपहर युनाइटेड कालेज सभागार में भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक में डिप्टी सीएम डा. दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि अब चुनाव नजदीक है। हमें सर्दी और बारिश नहीं देखनी। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिर्फ जीत का लक्ष्य लेकर काम करें। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व हैं। क्योंकि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। डिप्टी सीएम ने मुख्य अतिथि के रूप में यह बात रविवार को भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में कही। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने अंदर की शक्ति को पहचाने। क्योंकि कार्यकर्ता कहीं भी, कभी भी, दिशा और दशा को बदलने का माद्दा रखते हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस के चुनाव चिह्न भले ही अलग-अलग हों लेकिन यह तीनों दल अंदर से एक ही हैं। कहा कि प्रयागराज का शंखनाद पूरे देश में गूंजेगा। यह तभी संभव होगा जब अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को एतिहासिक जीत मिले।  
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। डिप्टी सीएम ने इस दौरान सरकार की तमाम योजनाओं को गिनाया।  यह भी कहा कि कोविड काल में सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता ही अपनी जान की परवाह न किए बगैर सामने आए। कार्यकर्ताओं ने दिन रात लोगों की सेवा की। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा प्रदेश में 400 सीट तक भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Strategy will be made to answer every attack of opposition parties
Prayagraj News : भाजपा काशी प्रांत की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते संगठन महामंत्री सुनील बंसल। - फोटो : प्रयागराज

भाजपा के त्रिदेव ही दिखाएंगे जीत का रास्ता : बंसल

काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के ‘त्रिदेव ’ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलए टू ही पार्टी के त्रिदेव हैं। कहा कि चुनाव के पूर्व सभी बूथों पर हमें अपनी वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना होगा। अब समय कम है, इसलिए युद्ध स्तर पर पदाधिकारी इस कार्य में जुट जाएं। 

पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बंसल ने मिशन  2022 के लक्ष्य को भेदने का मंत्र देते हुए कहा कि प्रदेश में 44 लाख कार्यकर्ताओं की फौज है। यह अब केवल कागजों में नहीं रहेंगे। इन्हीं 44 लाख कार्यकर्ताओं के जरिए प्रदेश के 13 करोड़ वोटरों तक पहुंचकर राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। कहा कि वर्तमान में प्रदेश में ढाई करोड़ भाजपा सदस्य हैं। डेढ़ करोड़ नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य है। इस तरह से चुनाव के पूर्व सिर्फ भाजपा परिवार के ही चार करोड़ सदस्य प्रदेश में हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी अपनी लोकप्रियता दिखाएं। विकास के कार्यों में भागीदार बनने के साथ संगठन के कार्यों में भी वह बढ़ चढ़कर शिरकत करें। बैठक की अध्यक्षता काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। उन्होंने संगठन की आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सुनील ओझा, लक्ष्मण आचार्य,  मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, विभव नाथ भारती, गणेश केसरवानी आदि की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed