अपने ही सहायकों की ठगी का शिकार हुए जाने माने कथाकार नीलकांत
कथाकार नीलकांत ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अधिकारियों से भी गुहार लगाई है।
विस्तार
‘अमर उजाला’ से बातचीत में तकरीबन 87 वर्षीय नीलकांत ने कहा, मेरा स्वास्थ्य बीते कई महीनों से ठीक नहीं है। पिछले दिनों ही हार्निया का ऑपरेशन हुआ था, तबसे लगातार अस्वस्थ हूं। मानसिक रूप से परेशानी है। याददाश्त भी साथ छोड़ रही है। अस्वस्थता और मानसिक परेशानी का फायदा उठाकर इन दोनों ने मेरे खाते से लगभग आठ लाख रुपए उड़ा दिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। साथ उच्चाधिकारियों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई है।