{"_id":"5e66a95c8ebc3eeb5d4a9d5c","slug":"stoning-firing-after-a-fight-between-two-parties-over-a-minor-dispute-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग
Tue, 10 Mar 2020 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
demo pic
जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के तुलाराम बाग मोहल्ले मे होली जलने के कुछ देर बाद ही बवाल हो गया। यहां दोपहर में हुई एक मामूली झगड़े को लेकर दो जिम में पहले मारपीट हुई और फिर वहां पथराव कर दिया दिया गया साथ ही एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी सिटी ने किसी तरह स्थिति नियंत्रित की घटना में दोनों पक्ष के 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक फोर्स मौके पर तैनात थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जॉर्ज टाउन के तुलाराम बाघ मोहल्ले में राहुल सोनकर और उसका परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि दोपहर में एक युवक उसके घर आरओ का पानी लेकर आया था।
विज्ञापन
लौटते वक्त मोहल्ले के ही अभिषेक को उसकी गाड़ी से टक्कर लग गई जिस पर वह उसे भला बुरा कहने लगा। शोरगुल सुनकर राहुल के परिवार वाले भी पहुंच गए। हालांकि बात बढ़ती इससे पहले ही वहां मौजूद मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया और दोनों अपने घरों को चले गए।
रात 11:00 बजे के करीब 2 बार में हुई घटना को लेकर ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए जिसमें पहले तो दोनों के बीच नोकझोंक हुई और फिर या देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद वहां एक पत्थर भी चले जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस दौरान एक पक्ष की ओर से हवाई फायरिंग भी की गई। उधर फायरिंग मारपीट पथराव की सूचना मिली तो पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव जॉर्ज टाउन कर्नलगंज शिवकुटी की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मारपीट करने वाले भाग चुके थे।
हालांकि घटना में राहुल के पक्ष से एक महिला और दूसरे पक्ष से बच्चा यादव चोटिल हुआ जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस अफसर मौके पर मौजूद थे। भारी फोर्स तैनात कर दी गई थी। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मारपीट के बाद ईंट-पत्थर चले हैं लेकिन फायरिंग की बात गलत है। जांच पड़ताल की जा रही है।