{"_id":"68f0eb4567611f878e01358c","slug":"stone-pelting-on-special-train-causes-commotion-competitive-student-injured-youth-had-gone-to-take-teacher-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : स्पेशल ट्रेन में पत्थरबाजी से हड़कंप, प्रतियोगी छात्र घायल, शिक्षक भर्ती परीक्षा देने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : स्पेशल ट्रेन में पत्थरबाजी से हड़कंप, प्रतियोगी छात्र घायल, शिक्षक भर्ती परीक्षा देने गया था युवक
Thu, 16 Oct 2025 06:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:25 PM IST
सार
भागलपुर से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंकने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में प्रयागराज का एक युवक घायल हो गया। युवक के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भागलपुर से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पत्थर फेंकने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में प्रयागराज का एक युवक घायल हो गया। युवक के पैर में चोट आई है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 04457 मिर्जापुर के जिगना स्टेशन से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना बुधवार रात की है। चुनार स्टेशन पार करते ही करीब 10-15 मिनट बाद मीरजापुर-जिगना खंड में हमलावरों ने एस-2 कोच की खिड़कियों को निशाना बनाया। पथराव से एस-2 कोच में सफर कर रहा प्रयागराज निवासी हिमांशु सिंह घायल हो गया। हिमांशु ने बताया कि वह बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर प्रयागराज लौट रहा था। अपने सहयात्री उदयराज के साथ एस-2 कोच की सीट 51 और 54 पर थे। अपर बर्थ होने के बावजूद खाली साइड लोअर पर नीचे बैठे थे।
विज्ञापन
इसी बीच बाएं तरफ से अचानक पत्थरों के टकराने की आवाज आनी शुरू हुई। एक पत्थर का टुकड़ा उनके पैर पर भी लगा। उसने 139 पर इसकी सूचना दी। प्रयागराज जंक्शन पर सहायता का आश्वासन मिला। हिमांशु ने बताया कि शाम करीब 6:53 बजे प्रयागराज पहुंचने पर रेलवे चिकित्सा टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस बारे में प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की कहीं कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन