फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stone pelting and firing between two parties in Jam village

Prayagraj News: जाम गांव में दो पक्षों में पत्थरबाजी, फायरिंग

Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting and firing between two parties in Jam village
मीरगंज। थाना क्षेत्र के जाम गांव में होली पर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी व फायरिंग हुई। लोग घरों में दुबक गए। गांव पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। मामले में दोनों ओर से 23 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव जाम के समरपाल ने बताया वह 14 मार्च को शाम चार बजे अपने परिवार के लोगों के साथ मौर्य की चौपाल पर होली मिलने गए थे। वहां से लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे राजीव, राहुल, मुनीश, मिंटू, अनिल, राकेश, राजपाल, अतर सिंह, रामपाल, अजयपाल ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पथराव किया। जैसे-तैसे उन लोगों ने अपनी जान बचाई। समरपाल की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने सभी को नामजद किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के प्रताप सिंह ने बताया वे अपने साथियों के साथ चौपई निकाल रहे थे। इसी दौरान गांव के समरपाल, विनोद तमंचा लेकर आए और उसके ऊपर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बचा। इसके बाद राजवीर, नरेश, आकाश, श्यामवीर, मनोज, प्रमोद, योगेश, योगेंद्र, निकलेश, प्रदीप, पप्पू आदि ने पथराव किया। सभी 13 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एहतियातन गांव में पुलिस भी तैनात की गई है। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
--
होली मिलकर लौट रहे पिता-पुत्र पर फायरिंग, दोनों को लगी गोली



पिता की हालत गंभीर, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी



आंवला। होली मिलकर घर लौट रहे पिता-पुत्र पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। दोनों को गोलियां लगी हैं। बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



उरला गांव निवासी सौरभ सिंह अपने पिता गवेंद्र पाल सिंह व पड़ोसी सतीश सिंह के साथ गांव में ही होली मिलकर घर लौट रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें रोककर फायरिंग कर दी। सौरभ के पैर व गवेंद्र सिंह के सीने में गोली लगी।



गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। तुरंत ही दोनों को आंवला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गवेंद्र पाल को बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। सौरभ ने बताया कि आरोपी रंजिश मानते हैं।




इसी को लेकर उन्होंने फायरिंग की। वे पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। सौरभ की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी दिनेश पाल सिंह, गजराज सिंह, संजय सिंह, सनी सिंह व सत्यपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed