फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stone pelting and bombing after clash in two hostels, three arrested

Prayagraj : देर रात दो हॉस्टलों में भिड़ंत के बाद पथराव- बमबाजी, भोर तक चला बवाल, तीन गिरफ्तार

Mon, 03 Jun 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 01:27 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। शनिवार देर रात एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों हॉस्टलों से ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही बम पटके जाने लगे।

विज्ञापन
Stone pelting and bombing after clash in two hostels, three arrested
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज में दो हॉस्टल के छात्रों के विवाद में शनिवार रात जमकर पथराव व बमबाजी हुई। इविवि यूनियन हाल गेट के पास हॉलैंड हॉल व एसएसएल हॉस्टल के छात्रों के बीच देर रात शुरू हुआ विवाद भाेर तक चला। घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि उनके दो साथी फरार हैं। उधर सुबह दोनों हॉस्टलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर 10 बम व बारूद समेत बम बनाने की अन्य सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन पहले दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। शनिवार देर रात एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों हॉस्टलों से ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही बम पटके जाने लगे। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। फिर थाने की फोर्स के साथ ही एसीपी कर्नलगंज भी पहुंच गए। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और एक-दूसरे पर हमलावर बने रहे।

विज्ञापन

भोर तक दोनों ओर से ईंट-पत्थर व बम चलाए जाते रहे। मामला शांत न होता देख पुलिस ने खदेड़ा तो हमलावर भागने लगे और इस दौरान तीन युवक पकड़ लिए गए। थाने में पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मृत्युंजय कुमार निवासी गाजीपुर, सौरभ दीक्षित निवासी देवरिया और अंकित कुमार निवासी औरंगाबाद बिहार बताया। इनमें से अंकित एसएसएल व अन्य दोनों हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहते हैं। देर शाम बमबाजी व अन्य आराेपों में मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी विजय यादव व आश्रय अभी फरार हैं। एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छत पर रखी खाली पानी की टंकी में छिपाए थे बम
 

रविवार सुबह हॉलैंड हॉल हॉस्टल के अधीक्षक रंजीत सिंह व एसएसएल हॉस्टल के अधीक्षक पवन शर्मा की ओर घटना के संबंध में तहरीर दी गई। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सूचना देकर प्रॉक्टर को बुलाया और फिर दोनों हॉस्टलों में तलाशी ली गई। इस दौरान एसएसएल हॉस्टल में छत पर मौजूद खाली पानी की टंकी में छिपाकर रखे गए 10 बम बरामद हुए। जबकि हॉलैंड हॉल हॉस्टल से बारूद, गिट्टी, छर्रा समेत बम बनाने की सामग्री बरामद हुई। मौके पर बीडीडीएस टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed