फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stir on information about bomb in front of gate number four of Azad Park, bomb disposal squad reached the spot

प्रयागराज : आजाद पार्क के सामने बम होने की सूचना पर हड़कंप, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Mon, 14 Aug 2023 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 02:03 PM IST
सार

पुलिस को सोमवार को सुबह सूचना मिली की चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर चार के पास बम रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महमका हरकत में आ गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुला लिया गया। दस्ते के लोगों ने पूरे स्थान को खाली करा दिया।

विज्ञापन
Stir on information about bomb in front of gate number four of Azad Park, bomb disposal squad reached the spot
आजाद पार्क में बम मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जार्ज टाउन थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर चार पर बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया गया। बम डिस्पोजल दस्ते ने पानी भरे बाल्टी में संदिग्ध बम को ले गए। जांचमें बम फर्जी पाया गया। बम के आकार की वस्तु में पत्थर के छोटे टुकड़े मिले हैं। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पुलिस को सोमवार को सुबह सूचना मिली की चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर चार के पास बम रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महमका हरकत में आ गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुला लिया गया। दस्ते के लोगों ने पूरे स्थान को खाली करा दिया। बम जैसी दिखने वाली वस्तु को दस्ते ने पानी भरे बाल्टी में रखकर डिस्पोज करने के लिए ले गए। 
विज्ञापन


जांच के दौरान बम फर्जी निकला। कपड़े के थैले में पत्थर के टुकड़े मिले। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजाद पार्क में भारी भीड़ जुट रही है। माना जा रहा है कि लोगों में दहशत पैदा करने और पुलिस को परेशान करने के लिए किसी खुरापाती की यह करतूत हो सकता है। हालांकि बम फर्जी निकलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed