फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   stiff blow to the inner ring road project

इनर रिंग रोड परियोजना पर तगड़ा झटका

Wed, 26 Jun 2019 02:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
stiff blow to the inner ring road project
इनर रिंग रोड परियोजना को तगड़ा झटका
विज्ञापन

क्रासर
केंद्र ने प्राथमिकता सूची से इनर रिंग रोड को किया अलग, एनएचएआई ने सर्वे प्रक्रिया स्थगित की
नए सिरे से इनर रिंग रोड की उपयोगिता पर भेजी गई मंत्रालय को रिपोर्ट
अनूप ओझा
प्रयागराज। इनर रिंग रोड परियोजना को केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची से अलग कर दिया गया है। इससे प्रयागराज के विकास की इस बड़ी परियोजना के निर्माण की दिशा में कदम रुक गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण संबंधी सर्वे की प्रक्रिया स्थगित कर दी है।
करोड़ों रुपये की लागत वाली इस इनर रिंग रोड का एनलाइनमेंट हो चुका था। प्रस्तावित परियोजना के मुताबिक इस पर चार आरओबी और तीन पुलों का निर्माण होना था। इसमें दो पुल गंगा पर और एक यमुना पर बनाए जाने थे। हालांकि अब इस परियोजना की उपयोगिता को लेकर नए सिरे से रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय सड़क-परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय को भेजी गई है, ताकि इसे शुरू कराने पर सहमति बनाई जा सके।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से इस परियोजना को प्राथमिकता सूची से बाहर किए जाने केबाद सर्वे और भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया रोक दी गई है। हालांकि वर्ष भर पहले केंद्रीय सड़क, परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ही इस इनर रिंग रोड परियोजना की घोषणा की थी। इसके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के प्रयासों से इसका एनलाइनमेंट कराया गया और कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेज दिया गया था। प्रस्ताव के मुताबिक कौड़िहार से सहसो तक जाने वाली इनर रिंग रोड अब तक शहर से कटे गंगा-यमुना के कछारी इलाके के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जानी थी। इस इनर रिंग रोड को कौड़िहार के पास सलहा से पुराने एनएच-2 से होकर दांदूपुर से निकाला जाना था। इसके बाद महुआरी और सरस्वती हाईटेक सिटी के बीच से होकर अंदावा होते हुए इसे सहसो के पास मिलाने की योजना तैयार की गई थी। हाल में ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने करीब 68 किमी लंबी इस फोर लेन इनर रिंग रोड के किनारे आठ नए टाउनशिप बसाने का निर्देश एनएचएआई के अफसरों को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
इनर रिंग रोड की उपयोगिता को लेकर दोबारा रिपोर्ट तैयार कराई गई है। जब तक मंत्रालय की ओर से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हो जाता तबतक इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा। । एके राय, परियोजना निदेशक, एनएचआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed