फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   STF caught ganja worth Rs 1.5 crore in Naini, five accused including kingpin arrested

Prayagraj : एसटीएफ ने नैनी में डेढ़ करोड़ का गांजा पकड़ा, सरगना समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Aug 2024 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

एसटीएफ के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने पिकप में उड़ीसा से छिपाकर लाए जा रहे करीब डेढ़ करोड़ रुपये गांजा का नैनी में पकड़ लिया। पुलिस को काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने के बाद शनिवार को एसटीएफ ने पुलिस चौकी जेल रोड के पास बैरियर लगाकर जब चेकिंग की तो भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप बरामद हुई है।

विज्ञापन
STF caught ganja worth Rs 1.5 crore in Naini, five accused including kingpin arrested
नैनी में गांजे के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उड़ीसा से पिकप में भरकर प्रयागराज लाया जा रहा गांजा नैनी में पकड़ लिया गया। मुखबिर की सूचना पर एसटीएम ने जेल रोड पर बैरियर लगाकर चेकिंग की तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से गांजा समेत पिकप वैन और दो कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ के उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस ने पिकप में उड़ीसा से छिपाकर लाए जा रहे करीब 15 करोड़ रुपये गांजा का नैनी में पकड़ लिया। पुलिस को काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। जिसकी जानकारी खुफिया विभाग से कराई गई थी। सटीक सूचना मिलने के बाद शनिवार को एसटीएफ ने पुलिस चौकी जेल रोड के पास बैरियर लगाकर जब चेकिंग की तो भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप बरामद हुई है। यह गांजा 321 किलो बताया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना करछना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का रहने वाला बलराम यादव पुत्र जंग बहादुर यादव बताया जा राह है।

विज्ञापन

प्रयागराज से की जाती थी यूपी के कई जिलों में सप्लाई

पुलिस ने बताया कि सरगना बलराम यादव उड़ीसा निवासी अमरदीप से अवैध मादक पदार्थों की खेप मंगाता था। प्रयागराज मंगाने के बाद यहां से यूपी के विभिन्न जिलों में गांजे की सप्लाई की जाती थी। बलराम यादव गांजे की रकम का भुगतान ऑन लाइन और कुछ नकद के माध्यम से किया जाता था। गांजा लाने के लिए वाहन की व्यवस्था अनिल के द्वारा की जाती थी। जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें अनिल कुमार गौड़ा पुत्र सुभाषचंद्र गौड़ा निवासी सनबोरगा निमिना जिला गंजम उड़ीसा, दिलीप महंत पुत्र गुड्डू महंत, निवासी बरमपुर बिजिपुर जिला गंजम उड़ीसा, अमरदीप आउत पुत्र नागेश्वर, निवासी ब्रह्मपुर थाना बढ़बाजार जनपद गंजम उड़ीसा, बलराम यादव पुत्र जंगबहादुर यादव निवासी जगदीशपुर थाना करछना प्रयागराज और सुनील प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी मुंगरी करछना थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो कार और एक पिकप बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed