फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stenographer exam test three quarters left

स्टेनोग्राफर परीक्षा में तीन चौथाई ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 31 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stenographer exam test three quarters left

 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र की ओर से रविवार को दो बड़ी परीक्षाओं जूनियर इंजीनियर एवं स्टेनोग्राफर का आयोजन किया गया। दो पाली में अलग-अलग हुई परीक्षा में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, परीक्षा में पहली पाली में 60 फीसदी से अधिक तो दूसरी पाली में मात्र 34 फीसदी परीक्षार्थी मौजूद रहे। आयोग की ओर से परीक्षा में चौकसी बरते जाने के कारण पूरे मध्य क्षेत्र में परीक्षा नकल विहीन सम्पन्न हो गई। आयोग ने नकल रोकने के लिए कुछ शहरों के चुनिंदा परीक्षा केंद्रों पर यूनीक पेपर सेट लागू किया था।

विज्ञापन

एसएससी की ओर से पहली पाली में केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए हुई जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा मध्य क्षेत्र के तीन शहरों लखनऊ, पटना और इलाहाबाद में हुई। परीक्षा में पंजीकृत कुल 83448 परीक्षार्थियों में से 60.30 फीसदी उपस्थित रहे। लखनऊ जिले में पंजीकृत 33877 परीक्षार्थियों में 55.91 फीसदी, पटना में 21766 परीक्षार्थियों में 59.98 फीसदी एवं इलाहाबाद में 27805 परीक्षार्थियों में 65.90 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। इस प्रकार कुल मिलाकर 60.30 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि परीक्षा में चौकसी बरते जाने से किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी नहीं हुई। 

विज्ञापन

दूसरी पाली में स्टेनोग्राफर ग्रुप सी एवं डी के लिए हुई परीक्षा में लगभग तीन चौथाई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से 11 शहरों के 488 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 2.24 लाख परीक्षार्थियों में से 34.03 फीसदी उपस्थित रहे। परीक्षा में लखनऊ में पंजीकृत 43748 परीक्षार्थियों में 30.10 फीसदी पटना में 23328 में 38.07 फीसदी, इलाहाबाद में 40933 में 39.44 फीसदी उपस्थिति रही। परीक्षा में यूनीक पेपर व्यवस्था लागू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed