फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Steamer will run from Prayagraj to Hubli next year

प्रयागराज से हुबली के लिए अगले वर्ष चलेगा स्टीमर

Sat, 31 Oct 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Oct 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Steamer will run from Prayagraj to Hubli next year
स्टीमर - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार को भाजपा के राजरूपुर, खुल्दाबाद एवं प्रीतमनगर मंडल में केंद्रीय प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की तमाम उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि अगले वर्ष तक प्रयागराज से हुबली के लिए स्टीमर सेवा शुरू हो जाएगी। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में सिर्फ वाराणसी और लखनऊ में ही एयरपोर्ट था, लेकिन अब प्रयागराज, कुशीनगर, जेवर समेत 11 एयरपोर्ट हैं। अयोध्या में भी पर्यटन की दृष्टि से एतिहासिक एयरपोर्ट तैयार होगा। 
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ ने कहा कि 1962 में चीन ने भारत के एक भूभाग पर कब्जा कर लिया था, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सैनिकों ने छुड़ा लिया। कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध को खत्म किया गया, इस वजह से निवेश करने वालों में भय खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश में निवेश का विस्तार हुआ और दो हजार करोड़ रुपये का निवेश विगत दिनों में हुआ। इस दौरान शहर पश्चिम में हुए तमाम विकास कार्य भी उन्होंने गिनाए।
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ ने कहा कि प्रदेश में इस बार दिवाली पर एक भी गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति चाइना से नहीं आएगी। अलीगढ़ का ताला भी अब विदेशों में बिकेगा। 2022 काशी कॉरिडोर के माध्यम से भोलेनाथ के दर्शन के साथ मां गंगा का भी दर्शन होंगे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, प्रेम नारायण केसरवानी, कमलेश गौतम, संजय कुशवाहा, गौरव गुप्ता, कौशकी सिंह, रंजन शुक्ला, पवन गुप्ता, महामंत्री रमेश पासी, देवेश सिंह, राजू पाठक, अमरजीत सिंह, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा खुल्दाबाद, भारद्वाज एवं कीडगंज मंडल में भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed