{"_id":"5b4260d34f1c1ba1288b55fa","slug":"staying-trapped-on-the-highway-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दो घंटे तक फंसे रहे राहगीर, लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दो घंटे तक फंसे रहे राहगीर, लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी नेट परीक्षा का पेपर देर से बांटे जाने पर अभ्यर्थियों के इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान दो घंटे तक राहगीरों की जान सांसत में रही। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। उधर भीषण गर्मी में राहगीर भी परेशान होत रहे। बाद में बहुत समझाने के बाद अभ्यर्थी शांत हुए और तब जाकर राहगीरों को राहत मिली।
धूमनगंज के बम्हरौली में बेगम बाजार स्थित एसपी कॉन्वेंट स्कूल को भी यूजीसी नेट परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। यहां दूसरा पेपर 25 मिनट की देरी से बंटा जिस पर अभ्यर्थी भड़क उठे। पहले तो उन्होंने केंद्र में ही हंगामा किया और इसके बाद निकलकर इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर पहुंच गए। 11.30 बजते-बजते 200 की संख्या में अभ्यर्थियों ने हाईवे जाम कर दिया। इससे वहां कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। हालत यह थी कि अभ्यर्थियों ने दोपहिया वाहन सवारों को भी नहीं निकलने दिया। इसी बात को लेकर कई राहगीरों से उनकी नोकझोंक भी हुई।
उधर हाईवे पर जाम लगाने की सूचना मिली तो धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। बम्हरौली चौकी इंचार्ज ने अभ्यर्थियों से जाम खत्म करने को कहा लेकिन वह नहीं माने। उनका आक्रोश देख पुलिस ने भी पीछे हटने में ही भलाई समझी। बाद मेें कैंट, करेली थाने की फोर्स भी बुला ली गई। जाम के चलते हाईवे पर कानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें भी फंस गईं। उधर भीषण गर्मी और उमस चलते बसों में बैठे यात्रियों का बुरा हाल था। कुछ देर बाद एसीएम और सीओ सिविल लाइंस श्रीश्चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अफसरों ने छात्रों को समझाया। साथ ही उनकी मांगों को उचित फोरम पर पहुंचाने का आश्वासन दिया। तब जाकर अभ्यर्थी शांत हुए। करीब दो घंटे बाद पौने एक बजे के करीब जाम खत्म कराया जा सका और इसके बाद यातायात बहाल हुआ। जाम के दौरान कुछ बसों को पूरा पजावा होते हुए भी भेजा गया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान हाईवे जाम किए जाने से चायल विधायक संजय गुप्त की भी गाड़ी फंस गई। विधायक को जब प्रकरण की जानकारी हुई तो उन्होंने खुद अभ्यर्थियों से बात की। उन्हें समझाया और कहा कि अभ्यर्थियों के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उधर अफसर भी छात्रों को समझाते रहे। इसके बाद वह हाईवे से हटने को राजी हुए।
उधर हाईवे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस की ओर से 250 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी ने बताया कि बेवजह यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में एफआईआर लिखाई गई है। आरोपियों को वीडियो फुटेज के माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है।