फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Station masters can now be appointed at age 20 instead of 18; Railway Board raises the minimum age limit

प्रयागराज: 18 नहीं 20 साल में बन सकेंगे स्टेशन मास्टर, रेलवे बोर्ड ने सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा बढ़ाई

Sat, 17 Oct 2026 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 03:24 PM IST
सार

रेलवे ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है, हालांकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष पर यथावत रखी गई है।

विज्ञापन
Station masters can now be appointed at age 20 instead of 18; Railway Board raises the minimum age limit
आरआरबी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

रेलवे ने स्टेशन मास्टर पद पर सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है, हालांकि अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष पर यथावत रखी गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार भारतीय रेलवे स्थापना नियमावली के प्रावधानों में संशोधन कर नया बदलाव लागू किया गया है जो पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे, उत्पादन इकाइयों और रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) के अध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश भेजते हुए अग्रिम सुधार आदेश जारी कर दिया है। रेलवे प्रशासन स्पष्ट किया है कि जिन भर्तियों के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचनाएं पहले ही जारी की जा चुकी हैं, उनकी चयन प्रक्रिया पुराने नियमों के अनुसार ही पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed