फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Station master wife's body found hanging in Dhoomanganj, police investigating

Prayagraj : धूमनगंज में स्टेशन मास्टर की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 23 May 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 03:02 PM IST
सार

मुंडेरा में रेलवे स्टेशन मास्टर की पत्नी रीता यादव (47) का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन घटना का कारण भी नहीं बता सके।

विज्ञापन
Station master wife's body found hanging in Dhoomanganj, police investigating
मौत। - फोटो : Social media

विस्तार

मुंडेरा में रेलवे स्टेशन मास्टर की पत्नी रीता यादव (47) का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन घटना का कारण भी नहीं बता सके। आशंका है कि मानसिक रूप से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


सैयद सरावां स्टेशन पर तैनात प्रकाश चंद्र यादव मुंडेरा में पत्नी रीता और बेटे विनीत (21) के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी पर थे, जबकि बेटा सो रहा था। सुबह करीब 10:30 रीता कमरे में फंदे पर लटकी मिलीं। उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रकाश ने पुलिस को बताया कि सुबह सब कुछ ठीक था। रीता राजापुर की रहने वाली थीं। घटना की सूचना मिलने पर रीता के भाई रवि समेत अन्य परिजन घर और अस्पताल पहुंचे। धूमनगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed