{"_id":"648d56a54dc38f0e1c089d14","slug":"statement-recorded-in-50-lakh-extortion-cases-several-cases-including-abid-main-close-to-atiq-a-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime : 50 लाख रंगदारी मांगने के केस में वादी का बयान दर्ज, अतीक के करीबी आबिद प्रधान समेत कई पर दर्ज है केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime : 50 लाख रंगदारी मांगने के केस में वादी का बयान दर्ज, अतीक के करीबी आबिद प्रधान समेत कई पर दर्ज है केस
Sat, 17 Jun 2023 12:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:15 PM IST
सार
सीडीआर से यह पता चल सकेगा कि आरोपियों की घटना वाले दिन लोकेशन क्या थी। इसके साथ ही आरोपियाें की तलाश भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अब तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। इनमें मरियाडीह निवासी आबिद प्रधान व उसके दो भतीजों समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। नीले शर्ट में। फाइल फोटो
- फोटो : prayagraj
विस्तार
धूमनगंज में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख का गुंडा टैक्स वसूलने के मामले में वादी का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने वादी मो. अशरफ सिद्दीकी से घटना के बाबत पूछताछ की और उससे घटना से संबंधित एक-एक तथ्यों की जानकारी ली। पुलिस अब वादी व आरोपियों की सीडीआर निकलवाने में जुटी है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि सीडीआर से यह पता चल सकेगा कि आरोपियों की घटना वाले दिन लोकेशन क्या थी। इसके साथ ही आरोपियाें की तलाश भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस अब तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है। इनमें मरियाडीह निवासी आबिद प्रधान व उसके दो भतीजों समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
हटव निवासी अशरफ ने अतीक अहमद के शूटर आबिद प्रधान व फरहान पर 50 लाख रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 28 मई को करीब दोपहर दो बजे वह झलवा होते हुए पैतृक गांव हटवा अपने पिता को देखने जा रहे थे। तभी, आबिद ने अपने भतीजे जीशान व दानिश, अबूबकर, फैजान, कमर हारुन व जावेद संग मिलकर असलहा के बल पर बीच रास्ते गाड़ी रोक ली। गाड़ी से बाहर खींच लिया और गालियां देते हुए गाल पर थप्पड़ भी मारे। धूमनगंज एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
जेल में बंद दूसरे शूटर से कराई बात
अशरफ का आरोप है कि आबिद ने मोबाइल फोन उसके कान में लगाकर अतीक के एक अन्य शूटर फरहान से बात कराई। फरहान ने फोन पर कहा कि 15 दिन में इन लोगों को 50 लाख रुपये दे देना, वरना तू व तेरा परिवार जिंदा नहीं रहेगा।