फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University: Five and a half lakh students will get the facility of e-library

राज्य विवि : साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों को मिलेगी ई-लाइब्रेरी की सुविधा

Mon, 19 Feb 2024 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Feb 2024 04:59 PM IST
सार

यह अनुदान देश के चुनिंदा 78 महाविद्यालयों को प्रदान किया गया है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
State University: Five and a half lakh students will get the facility of e-library
रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालयों में अध्ययनरत साढ़े पांच लाख छात्र-छात्राओं को ई-लाइब्रेरी, वीडियो लेक्चर सहित कई अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत भारत सरकार ने राज्य विश्वविद्यालय को 20 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।

विज्ञापन


यह अनुदान देश के चुनिंदा 78 महाविद्यालयों को प्रदान किया गया है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इस अनुदान से मिलने वाली सुविधाओं का फायदा न केवल राज्य विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों, बल्कि प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में राज्य विवि के 690 संघटक महाविद्यालयों के साढ़े पांच लाख विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन


इस अनुदान से आगामी सत्र में राज्य विवि परिसर के विज्ञान संकाय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रयोगशालाएं, सर्वर सहित डाटा सेंटर, सीसीटीवी सर्विलांस, ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। स्मार्ट क्लास के लिए टच स्क्रीन और इंट्रैक्टिव पैनल की व्यवस्था की जाएगी। मीडिया स्टूडियो बनाया जाएगा, जिसमें वीडियो लेक्चर तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

State University: Five and a half lakh students will get the facility of e-library
रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालय के छात्र घर बैठे ई-लाइब्रेरी की सुविधा और वीडियो लेक्चर का लाभ उठा सकेंगे। डाटा सेंटर में विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों से संबंधित सभी डाटा सुरक्षित रखे जा सकेंगे। सीसीटीवी सर्विलांस के जरिये परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकेंगे। कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस अनुदान से विश्वविद्यालय में शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों को सुदढ़ करने में काफी मदद मिलेगी। अनुदान से संबंधित कार्यों को एक वर्ष में पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

20 फरवरी को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रोजेक्ट्स की डिजिटल लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की जानी है। इस दौरान विश्वविद्यालय को अपने परिसर में छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed