फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   state university classes will be run in naini in the new semester

नए सत्र से नैनी में चलेंगी राज्य विवि की कक्षाएं

Mon, 23 Mar 2020 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
state university classes will be run in naini in the new semester
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की कक्षाएं नए सत्र से सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी स्थित विश्वविद्यालय के नवनिर्मित परिसर में चलाई जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस का प्रभाव कम होने के बाद इस काम में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की पीजी की कक्षाएं महात्मा गांधी मार्ग स्थित सीपीआई कैंपस में संचालित की जा रही हैं। इसी कैंपस में कुलपति कार्यालय और अन्य सभी प्रशासनिक अफसरों के दफ्तर हैं। सीपीआई कैंपस में पर्याप्त जगह न हो पाने के कारण पीजी कक्षाओं के संचालन में काफी दिक्कत आती है लेकिन जुलाई से इस समस्या का निराकरण हो जाएगा। नैनी के सरस्वती हाईटेक सिटी में विश्वविद्यालय का नया भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक भवन को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। वहीं प्रशासनिक भवन का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। पीजी की कक्षाओं का संचालन परीक्षा नियंत्रक भवन में किया जाएगा और इसके लिए जुलाई तक परीक्षा नियंत्रक भवन में कक्षाओं का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके अलावा जुलाई से ही प्रशासनिक भवन से कुछ कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। साथ ही सीपीआई कैंपस स्थित कुछ प्रशासनिक अफसरों के कार्यालयों को भी नैनी स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा नैनी में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर में हॉस्टल, पुलिस चौकी, आवासीय कॉलोनी आदि के निर्माण को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed