फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University: Chancellor Gold Medal to Jayati and Anushka

राज्य विवि : जयति और अनुष्का को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, रजत के लिए 42, कांस्य के लिए 40 छात्र-छात्राओं का चयन

Sat, 16 Jan 2021 01:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Jan 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
State University: Chancellor Gold Medal to Jayati and Anushka
दीक्षांत समारोह - फोटो : Demo Pic.
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार प्रयागराज स्थित केपी उच्च शिक्षा संस्थान की छात्रा जयति श्रीवास्तव और प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की छात्रा अनुष्का श्रीवास्तव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। राज्य विवि की ओर से पांच मार्च को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रस्तावित लिस्ट जारी कर दी गई है और लिस्ट पर एक सप्ताह में आपत्तियां भी मांगी गईं हैं।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक के लिए 41, रजत पदक के लिए 42 और कांस्य पदक के लिए 40 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। समारोह ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और इसके लिए राजभवन ने अपनी मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए चयनित दोनों छात्राओं ने बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन में समान अंक हासिल कर टॉप किया है। दोनों को विभाग की तरफ से भी स्वर्ण पदक दिया जाएगा। राज्य विवि के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेडल के लिए प्रस्तावित छात्र-छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित छात्र-छात्राएं इसे देख सकते हैं और अगर किसी को कोई आपत्ति है तो एक सप्ताह के अंदर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में लिखित रूप से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं के नाम

स्वर्ण पदक - मानसी मिश्रा, स्मृति शर्मा, शालू पाल, काम्या त्रिपाठी, जयति श्रीवास्तव, अनुष्का श्रीवास्तव, सचिन उपाध्याय, विमला देवी, आरती मिश्रा, हसमीन जहां, शिखा शुक्ला, शाजिया बानो, नीतू गौर, शंकर लाल साहू, अजय सिंह यादव, रौनक अशफाक, अपूर्वा मिश्रा, जाह्नवी त्रिपाठी, शबा परवीन, काजल सिंह, प्रिया कुमारी, सुषमा यादव, वैष्णवी श्रीवास्तव, नामारा सईद, सृष्टि श्रीवास्तव, नीलू देवी, भाब्या पांडेय, आकांक्षा मिश्रा, श्वेता पांडेय, स्मृति शर्मा, प्रियंका त्रिपाठी, प्रशांत कुमार शुक्ला, निधि सिंह, मिताली केसरवानी, पुष्पांजलि सिंह, राहुल कुमार सिंह, अनुरुद्ध प्रताप, किशन सिंह, लवकुश कुमार, दीपक कुमार सिंह एवं राहुल कुमार। 

रजत पदक - प्रीति सिंह, प्रकृति पटेल, फिरदौस नाज, प्रियंका केसरवानी, उदय प्रताप सिंह, संध्या, तेजस्वी सिंह, शिव शंकर गौर, प्रीति सोनी, पूजा यादव, अर्शिया बानो, अनुराग सिंह, सविता देवी, नीलम गुप्ता, कीर्ति सिंह, पंकज सिंह, रीना कुमारी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, रहिमा बानो, सदब खान, सोमेश सिंह, हेमंत मौर्य, कुमारी नीतू, अभिषेक श्रीवास्तव, दिशा रमन, गौरीशा तिवारी, निहाल गुप्ता, रूचि शुक्ला, योगेश कुमार शर्मा, स्नेहा वर्मा, प्रियंका सिंह, आकांक्षा सिंह, नंदिनी वर्मा, साक्षी कसेरा, हिमांशु कुमार, सलोनी सेन, अनिता सिंह, पवन कुमार यादव, जय प्रकाश, मुकेश कुमार, राम बाबू एवं नीरज कुमार। 


कांस्य पदक - रोशन कुमार, प्रिया पाल, तनुप्रिया श्रीवास्तव, रागिनी गौतम, अनुप्रिया श्रीवास्तव, हिना परवीन, हेमलता शुक्ला, वैष्णवी, सौरभ मिश्र, नौशीन बानो, मो. सैफी, सृष्टि सिंह, संहिता राज, कृतिका सिंह, आयुषी मिश्रा, दिव्या जायसवाल, रोहित सिंह, आरती, विपिन कुमार, हरी बाला विश्वकर्मा, लक्ष्मी श्रीवास्तव, शिखा वैश्य, रति श्रीवास्तव, कुमारी एकता, अनुभूति केसरवानी, रेनू मिश्रा, अभिषेक सिंह, अन्वेषा तिवारी, दीपा मिश्रा, अनामिका सिंह, आंचल श्रीवास्तव, ज्योति गुप्ता, विंध्येश्वरी प्रताप सिंह, प्रांजल मणि गुप्ता, रेशु सिंह, हरिओम गुप्त, ऋषभ त्रिपाठी, विशेश्वर सिंह, सोहम कुमार द्विवेदी और अरुण कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed