फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   starm water

स्टार्म वाटर योजना से दूर होगा जलभराव संकट

Wed, 26 Nov 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Nov 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सबसे जरूरी यहां के ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करना है। इसके लिए स्टार्म वाटर योजना पर काम होना बेहद जरूरी है। इससे बारिश के दौरान होने वाली जबरदस्त जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सिटी सेनिटेशन प्लान के जरिए भी जिले को बेहतर बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी पर बार्सिलोना (स्पेन) में आयोजित तीन दिवसीय सेमिनार से लौटे नगर आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि स्पेन, फ्रांस, अमेरिका जैसे देशों में ड्रेनेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सिटी सेनिटेशन प्लान बेहद उन्नत है। वहां के जैसी व्यवस्था कर पाना तो अभी संभव नहीं है लेकिन इलाहाबाद में काफी हद तक इनमें सुधार की जरूरत है। बार्सिलोना में इन योजनाओं पर उन्नत काम करने वाले देशों की ओर से किए गए प्रजेंटेशन के आधार पर इलाहाबाद में कुछ हद तक काम कराने का प्रयास होगा। सेमिनार में इस पर चर्चा हुई कि स्मार्ट सिटी में नया और क्या-क्या हो सकता है। इसमें अजमेर और विशाखापत्तनम से भी अफसर पहुंचे।
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए बौद्धिक जागरूकता भी बेहद जरूरी है। सेमिनार में शामिल ज्यादातर देशों में जागरूकता का ही असर है कि वहां जहां-तहां गंदगी, अव्यवस्था नहीं है। इसके लिए अब निगम शहर के ज्यादातर स्थानों पर ढक्कन वाले खूबसूरत डस्टबिन रखने पर विचार करेगा। उन्नत देशों में ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटिक है। वहां सड़क पर यातायात के जवान नहीं नजर आते। नियम भी काफी सख्त है। यही व्यवस्था यहां लागू करने की जरूरत है। बताया कि बारिश में एक साथ काफी अधिक पानी के कारण ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सुधार के लिए 859 करोड़ रुपये की स्टार्म वाटर योजना का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा गया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क के साथ स्ट्रीट लाइटों को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा। एलईडी लाइट के लिए डीपीआर तैयार हैं और इसके लिए टेंडर भी हो गया है। उन्होंने बताया कि बार्सिलोना सेमिनार में रोबोट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, हेलीकॉप्टर कैमरे जैसे अत्याधुनिक तकनीकों के मॉडलों का भी प्रदर्शन हुआ। जिसमें दिखाया गया कि इसके जरिए कैसे जन समस्याएं दूर की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed