फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Star campaigner by the name could be a risky candidate gathering

स्टार प्रचारक ने नाम लिया तो प्रत्याशी को महंगी पड़ेगी सभा

Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Star campaigner by the name could be a risky candidate gathering
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
किसी भी बड़ी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी मंच पर मौजूद हो या न हो, अगर स्टार प्रचारक ने उसका नाम ले लिया तो सभा का खर्च प्रत्याशी के निर्वाचन व्यय में जोड़ दिया जाएगा। ऐसी तमाम जानकारी व्यय प्रेक्षकों ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में दी। प्रत्याशियों को मतदान से पहले तीन चरणों में निर्वाचन व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


व्यय प्रेक्षकों ने बताया कि किसी स्टार प्रचारक की सभा में मंच पर प्रत्याशी मौजूद हैं तो खर्च प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। अगर प्रत्याशी मौजूद नहीं हैं और सभा स्थल पर लगे पोस्टर-बैनर में उनका नाम अथवा फोटो है या फिर स्टार प्रचारक अपने संबोधन के दौरान प्रत्याशियों का नाम लेता है तो सभा के आयोजन पर हुआ खर्च प्रत्याशियों के खाते में जोड़ दिया जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी मंच पर मौजूद नहीं है। पोस्टर-बैनर में भी किसी प्रत्याशी का जिक्र नहीं है और स्टार प्रचारक भी किसी प्रत्याशी का नाम नहीं बोलता है तो खर्च पार्टी फंड में जोड़ा जाएगा। स्टार प्रचार की यात्रा पर हुआ खर्च भी पार्टी के खाते में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्याशी को जो चंदा मिलेगा, पहले वह बैंक खाते में जमा किया जाएगा और इसके बाद खाते से निकालकर पैसा खर्च किया जाएगा। चंदे की रकम सीधे खर्च नहीं की जाएगी। चुनाव खर्च का ब्यौरा देने में प्रत्याशियों को दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें रिटर्न प्रिपेयर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। व्यय प्रेक्षक सनत कुमार राहा, देश पांडेय सौरभ गिरीश और रजनी रानी राय ने प्रत्याशियों को बताया कि उन्हें मतदान से पहले तीन चरणा में निर्धारित प्रारूप में चुनाव खर्च का ब्यौरा देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाफामऊ, फूलपुर, सोरांव, शहर उत्तरी के प्रत्याशी सर्किट हाउस के कांफ्रेंस हाल में, मेजा के प्रत्याशी मेजा तहसील और कोरांव के प्रत्याशी कोरांव तहसील में 14, 17 एवं 20 फरवरी को और शहर पश्चिमी, शहर दक्षिणी, करछना, प्रतापपुर, हंडिया एवं बारा के प्रत्याशी 15, 18 एवं 21 फरवरी को सर्किट हाउस के कांफ्रेंस हाल में खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। बैठक में सपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि केके श्रीवास्तव, भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि ओम प्रकाश समेत कई उम्मीदवार एवं उनके प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed