फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stains of human blood found in Atiq's office, FSL report will come today

प्रयागराज : इंसानी खून के थे अतीक के कार्यालय में मिले धब्बे, आज आएगी एफएसएल की रिपोर्ट

Wed, 26 Apr 2023 03:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 03:19 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के खंडहर हो चुके कार्यालय में सोमवार को मिले नौ स्थानों पर धब्बे इंसानी खून के थे। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इस तस्दीक और मौके पर मिली खून लगी कुर्ती और टूटी चूड़ियां यह संकेत देती हैं कि मौके पर किसी महिला के साथ खूनी खेल हुआ है।

विज्ञापन
Stains of human blood found in Atiq's office, FSL report will come today
अतीक अहमद का चकिया स्थित कार्यालय जिसे खून मिलने के बाद से बैरीकेड कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के खंडहर हो चुके कार्यालय में सोमवार को मिले नौ स्थानों पर धब्बे इंसानी खून के थे। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। इस तस्दीक और मौके पर मिली खून लगी कुर्ती और टूटी चूड़ियां यह संकेत देती हैं कि मौके पर किसी महिला के साथ खूनी खेल हुआ है। यह विवाद किसके बीच हुआ, क्यों हुआ और अतीक के ही कार्यालय में क्यों हुआ, इसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है। करबला के आसपास क्लीनिक और अस्पताल संचालकों से घायल शख्स के संबंध में पूछताछ भी की गई है।

विज्ञापन


पुलिस की छापेमारी के बाद अतीक अहमद के खुले पड़े कार्यालय में सोमवार को दूसरी मंजिल से छत तक नौ जगह खून के धब्बे मिले थे। खून से सना सब्जी काटने वाला चाकू, किसी महिला की कुर्ती और टूटी चूड़ियां भी मिली थीं। फोरेंसिक टीम ने खून का नमूना जांच के लिए भेजा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खून के सैंपल में इंसानी हीमोग्लोबिन की पुष्टि हुई है। साफ है कि यहां के धब्बे इंसानी खून के थे।

विज्ञापन

Stains of human blood found in Atiq's office, FSL report will come today
चकिया स्थित माफिया अतीक के दफ्तर में मिले खून के निशान। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार तक ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है, इससे अन्य बातों का खुलासा होने के आसार हैं। फिलहाल, पुलिस यही मानकर चल रही है कि रविवार की रात वहां कोई न कोई घटना जरूर हुई है। वहां कोई पुरुष या महिला घायल हुई है। मौके पर चूड़ियां और एक कुर्ती भी मिलने से भी यह साफ है कि वहां महिला-पुरुष दोनों थे। इनकी संख्या कितनी थी, यह अभी स्पष्ट नहीं।

Stains of human blood found in Atiq's office, FSL report will come today
अतीक अहमद का चकिया स्थित कार्यालय जिसे खून मिलने के बाद से बैरीकेड कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, मंगलवार को पुलिस ने करबला के आसपास क्लीनिक और अस्पताल चलाने वाले कई डॉक्टरों से पूछताछ की। सवाल हुआ कि रविवार को दिन या रात में कोई घायल मरहम-पट्टी कराने तो नहीं आया था। अभी तक हुई जांच में यही पता लगा है कि अतीक के कार्यालय में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी, तभी कोई बात हो गई। किचन में भी पूरा सामान फैला पड़ा था। इस संकेत ने बड़ा सवाल खड़ा किया है कि आखिर अतीक के बंद घर में कौन खाना बनाकर टिका हुआ था। करीब सौ मीटर दूर पुलिस चौकी को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed