{"_id":"5bf5e9f3bdec22697652bde0","slug":"staff-selection-commission-has-announced-special-facilities-to-divyanga-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएससी का बड़ा एलान, दिव्यांग परीक्षार्थी चुन सकेंगे मनपसंद सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी का बड़ा एलान, दिव्यांग परीक्षार्थी चुन सकेंगे मनपसंद सहायक
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने परीक्षाओं में अब दिव्यांग, शारीरिक रूप से अक्षम परीक्षार्थियों को विशेष सुविधाएं देने का फैसला किया है। नई सुविधाओं के तहत एसएससी सहित केंद्र सरकार की सभी परीक्षाओं में अब दिव्यांग अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी पसंद का सहायक (श्रुति लेखक) चुन सकेंगे।
इसमें शर्त यह होगी कि उनके बदले परीक्षा देने वाले व्यक्ति की शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थी से कम होनी चाहिए। एसएससी की परीक्षाओं में नई सुविधा एक जनवरी से लागू करने का फैसला किया गया है।
जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों के पास सहायक की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए सरकार ने एसएससी से खास इंतजाम करने को कहा है। निर्देश दिया गया है कि श्रुति लेखकों का पैनल बनाया जाए।
विज्ञापन
सहायक चुनने के लिए दिव्यांग परीक्षार्थी को यह सूचना दो दिन पहले आयोग को देनी होगी। ताकि परीक्षार्थी एवं लेखक दोनों आपस में बात करके सहज हो सकें। नए नियम के अनुसार आयोग की ओर से दिव्यांग परीक्षार्थी को तीन घंटे की परीक्षा में एक घंटे अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

Trending Videos
यह नियम एसएससी ही नहीं सभी सरकारी परीक्षाओं में लागू होगा। दिव्यांग परीक्षार्थी को अपने साथ उनकी मदद वाले उपकरण ले जाने की छूट होगी। केंद्र सरकार की ओर से एसएससी सहित अन्य परीक्षाओं के लिए मानक तय करने के लिए 2015 में एक कमेटी का गठन किया गया था।
परीक्षाओं में दिव्यांगों की सुविधा के लिए गठित कमेटी ने अगस्त 2018 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। सरकार ने कमेटी की सिफारिश को मानते हुए तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का फैसला किया है।
परीक्षाओं में दिव्यांगों की सुविधा के लिए गठित कमेटी ने अगस्त 2018 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। सरकार ने कमेटी की सिफारिश को मानते हुए तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का फैसला किया है।