{"_id":"6a063741908ed3206907f968","slug":"staff-selection-commission-final-result-of-combined-graduate-level-examination-2025-released-allahabad-news-c-3-ald1034-884937-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग: संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम जारी
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)ने बृहस्पतिवार को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 15,118 अभ्यर्थियों का अनंतिम रूप से चयन किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन मेरिट और अभ्यर्थियों के ओर से दी गई पदों की प्राथमिकता के आधार पर किया गया है।
-- -- -- -- -- -
श्रेणीवार पदों का विवरण
आयोग ने सभी विज्ञापित 15,118 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की सिफारिश की है। इसमें अनारक्षित वर्ग के 6,458, अन्य पिछड़ा वर्ग के 3,832, अनुसूचित जाति के 2,221, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1,475 और अनुसूचित जनजाति के 1,132 पद शामिल हैं।
-- -- -- -- -- --
सत्यापन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण शर्तें
अप्रैल 2026 में हुई पहचान सत्यापन प्रक्रिया में अभ्यर्थी का भाग लेना अनिवार्य था। जो अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हुए, उन्हें अनुपस्थित मानकर अंतिम परिणाम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सत्यापन के दौरान रिक्त हुए 452 पदों पर नए अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है। आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से 106 उम्मीदवारों के परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं।
-- -- -- -- --
नियुक्ति और आगामी दिशा-निर्देश
सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और नियुक्ति की आगे की औपचारिकताएं अब संबंधित आवंटित विभागों के ओर से पूरी की जाएंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए कोई प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं की गई है। यदि किसी चयनित अभ्यर्थी को अगले छह महीने तक विभाग से कोई पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो उन्हें स्वयं विभाग से संपर्क करना होगा। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।