फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sscs proposd five examinations may be postponed in june

एसएससी की जून में प्रस्तावित पांच परीक्षाओं पर महामारी का संकट

Sun, 24 May 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
sscs proposd five examinations may be postponed in june
कोविड 19 महामारी के चलते जारी लॉकडाउन से कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी) की जून में प्रस्तावित पांच परीक्षाओं पर संकट खड़ा हो गया है। 30 मई को लॉकडाउन 4.0 खत्म होने के बाद एक जून को होने वाली एसएससी की बैठक में पांचों परीक्षाओं को स्थगित किए जाने के साथ पूर्व में मार्च, अप्रैल और मई में स्थगित की गई चार परीक्षाओं पर भी फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

जून में प्रस्तावित इन परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ने से एसएससी की परीक्षाओं का सत्र नियमित करने की कोशिश को झटका लग सकता है। इससे पहले मार्च में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के बाद सबसे पहले 16 से 27 मार्च के बीच चल रही ( सीएचएसएल) परीक्षा-2019 टियर-1 की परीक्षा तीन दिन होने के बाद एसएससी की ओर से स्थगित कर दी गई थी। अब सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा नहीं होने से 28 जून को प्रस्तावित सीएसएसएल टियर-2 की परीक्षा स्थगित होना तय है। 30 मार्च से दो अप्रैल के बीच जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर-1 की परीक्षा नहीं होने से 21 जून को प्रस्तावित जेई 2019 पेपर-2 की परीक्षा का भी स्थगित होना तय है। इसके अतिरिक्त आयोग ने पांच से सात मई के बीच प्रस्तावित स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एेंड डी परीक्षा-2019 स्थगित कर दी थी।
विज्ञापन

एसएससी की ओर से जून में प्रस्तावित परीक्षाएं
0 10 से 12 जून के बीच सेलेक्शन पोस्ट फेज-8/ 2020 परीक्षा,
0 21 जून को प्रस्तावित जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर-2 परीक्षा
0 21 जून को ही प्रस्तावित दिल्ली पुलिस में एसआई-सीआईएसएफ में एएसआई परीक्षा 2019 पेपर-1
0 22 से 25 जून के बीच प्रस्तावित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2019 टियर-2 और टियर-3 परीक्षा,
0 28 जून को प्रस्तावित कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल ( सीएचएसएल) परीक्षा-2019 टियर-2 परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed