फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC will send notice to 598 candidates

Prayagraj News: 598 अभ्यर्थियों को नोटिस भेजेगा एसएससी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
SSC will send notice to 598 candidates
एमटीएस और हवलदार भर्ती परीक्षा के लिए साॅल्वरों के फोटो लगाकर आवेदन करने वाले 598 अभ्यर्थियों को कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र ने नोटिस जारी कर दिया है। उनको बुलाकर देखा जाएगा कि असली आवेदक काैन हैं? इन सभी को डिबार किया जाएगा। ऐसे ही देशभर में आवेदन करने वाले कुल 1300 आवेदकों को अलग-अलग जोनल कार्यालयों से नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएससी की परीक्षा में पहले फोटो मिक्सिंग करके साॅल्वर शामिल होते थे। उनको पकड़ना मुश्किल होता था। कुछ पकड़े भी जाते थे। परीक्षा से लेकर प्रमाण पत्रों की जांच होने के बावजूद कई साॅल्वर कामयाब हो जाते थे। कई वर्षों तक साॅल्वर गैंग ने ऐसा खेल किया। फरवरी 2023 से एसएससी ने लाइव फाेटो के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराई तो फोटो मिक्सिंग का खेल खत्म हो गया। साॅल्वर फोटो मिक्सिंग नहीं कर पा रहे हैं तो नया तरीका अपनाया है। एक-एक साॅल्वर ने कई आवेदकों के नाम से अपनी फोटो लगाकर आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

30 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये एसएससी ने फोटो का मिलान करवाया तो वह सभी चिह्नित कर लिए गए हैं। पहली बार एआई का प्रयोग करके ऐसा किया गया। इससे एसएससी को बड़ी सफलता मिली और 400 सॉल्वर चिह्नित कर लिए गए। इन लोगों ने एसएससी के नाै जोन में 1300 आवेदन किए हैं। सभी का आवेदन रद्द कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र प्रयागराज में 261 साॅल्वरों ने 598 आवेदन किए हैं। चिह्नित किए गए सॉल्वर अब परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि साॅल्वर के फोटो लगाकर किए गए आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। उनको डिबार भी किया जाएगा। उससे पहले उनका पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले को पुलिस को भी दिया जाएगा, जिससे साॅल्वरों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed