फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc ufm report in June

एसएससी यूएफएम मामले में कमेटी की जांच शुरू, रिपोर्ट जून तक

Thu, 28 May 2020 01:11 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
ssc ufm report in June
ssc - फोटो : ssc
कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी) की परीक्षाओं में यूएफएम (अनफेयर मीन्स)को लेकर विवाद खत्म नहीं हो रहा है। परीक्षार्थी यूएफएम मामले को लेकर कई बार ट्विटर पर  अभियान चला चुके हैं। यूएफएम मामले पर एसएससी की ओर से गठित कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट अगले महीने जून तक आ जाएगी। आयोग की परीक्षाओं में यूएफएम व्यवस्था लागू कर दिए जाने से लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं। सीएचएसएल 2018 टियर 2 के 4500 से ज्यादा उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में यूएफएम देकर आयोग्य करार दिया गया था। उम्मीदवारों ने लेटर राइटिंग में काल्पनिक पता लिखा था।
विज्ञापन


इसी प्रकार एमटीएस 2019 पेपर 2 , सीजीएल 2018 टियर 3 के कई उम्मीदवारों ने भी लेटर राइटिंग में काल्पनिक पता लिख दिया है। इन परीक्षार्थियों को अब डर सता रहा है कि अच्छे नंबर होने के बाद भी फेल (यूएफएम) न कर दिया जाए। एसएससी की ओर से इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है।आयोग ने इस संबंध में 15 अप्रैल को नोटिस जारी करके कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी परेशान हैं कि जांच का काम कहां तक पहुंचा। जांच कमेटी के सदस्य कौन हैं और कमेटी की रिपोर्ट कब आएगी।  एसएससी के अधिकारी का इस मामले में कहना हैं कि जांच कमेटी में वरिष्ठ शिक्षाविद शामिल हैं। कमेटी जांच पूरी करके समय से अपनी रिपोर्ट देगी। जांच का काम तेजी से चल रहा है। इसमें एसएससी की कोई भूमिका नहीं है। जांच पूरी पारदर्शिता से चल रही है। कमेटी के सदस्य जून के अंत तक सम्भवतः अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed