{"_id":"58dd66a94f1c1be80463e498","slug":"ssc-s-mts-exam-from-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की एमटीएस परीक्षा 30 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी की एमटीएस परीक्षा 30 अप्रैल से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षा में शुमार मल्टी टास्किंग स्टॉफ (एमटीएस) की भर्ती परीक्षा 30 अप्रैल से 11 जून के बीच पांच चरणों में होंगी। इसमें कुल 19 लाख 94 हजार 327 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा इलाहाबाद सहित 12 शहरों में होगी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 20 लाख नौ हजार 580 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 15253 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पूर्ण न होने के कारण बाहर कर दिए गए। इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, भागलपुर, गया, मुजफ्फरनगर एवं पटना में भर्ती परीक्षा 30 अप्रैल, 14 मई, छह एवं 11 जून को होगी।
आगरा में एक लाख 66 हजार 854, इलाहाबाद में तीन लाख 11 हजार 386, बरेली में 54 हजार 922, गोरखपुर में एक लाख 37 हजार 900, कानपुर में एक लाख 35 हजार 433, लखनऊ में दो लाख एक हजार 941, मेरठ में एक लाख 16 हजार 84, वाराणसी में दो लाख 16 हजार 432, भागलपुर में एक लाख पांच हजार 244, गया में 93 हजार 891, मुज्जफरपुर में एक लाख 67 हजार 916 तथा पटना में दो लाख 86 हजार 324 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे एवं दिन में दो से चार बजे के बीच होंगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनकी मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट से भी प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं।